गुरुग्राम-लक्ष्मण विहार निवासियों की मांग हुई पूरी, होली ग्राउंड हुआ अप्रूव्ड

साइबर सिटी के लक्ष्मण विहार में होली ग्राउंड अप्रूव्ड होने से यहा के निवासियों में खुशी की लहर है। होली ग्राउंड के लोग इसके श्रेय वार्ड पार्षद को दे रहे है। होली ग्राउंड के निवासियों की माने तो वह 12 साल से यहा रह रहे है |

गुरुग्राम-लक्ष्मण विहार निवासियों की मांग हुई पूरी, होली ग्राउंड हुआ अप्रूव्ड

|| Gurugram || Aditya Kumar || साइबर सिटी के लक्ष्मण विहार में होली ग्राउंड अप्रूव्ड होने से यहा के निवासियों में खुशी की लहर है। होली ग्राउंड के लोग इसके श्रेय वार्ड पार्षदों को दिया। होली ग्राउंड के निवासियों की माने तो वह 12 साल से यहा रह रहे है, लेकिन उनका इलाका नगर निगम में अन अप्रूव्ड दिखा रहा था, जिसके चलते इस इलाके में कोई विकास नही हो पा रहा था। न सड़क थी और न ही मूलभूत सुविधाएं। इसके लिए यहा के निवासियों ने वार्ड के पार्षद से गुहर लगाई। पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों से बात की और नक्शा बनवा कर इस इलाके को अप्रूव्ड करवाया। अब इस इलाके में भी विकास की बयार होगी।

डाक्टर राम निवास स्थानीय निवासी ने बताया कि लक्ष्मण विहार के होली ग्राउंड में रहने वाले लोग हमारे पास आए थे। उन्होंने अपनी समस्या से अवगत करवाया। लक्ष्मण विहार का कुछ हिस्सा अन अप्रूव्ड में आता है। जिसको अप्रूव्ड करवाने के लिए निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई और नक्शा बना कर अप्रूव्ड करवाने का प्रयास किया गया। होली ग्राउंड को अप्रूव्ड कर दिया गया है। अब इस इलाके में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जायेगी। जिससे यहा के निवासियों को सहूलियत मिलेंगी। 

मनोज स्थानीय निवासी ने कहा लक्ष्मण विहार का होली ग्राउंड इलाका अप्रूव्ड होने से यहा के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने की उम्मीद बंधी है। यहा के निवासी पिछले 12 साल से विकास की बात जोह रहे थे। जो कि अब पूरी हो जाएगी। इसी को लेकर होली ग्राउंड के निवासी वार्ड पार्षद के ऑफिस पहुचे और उनका धन्यवाद किया।