सीएम मनोहर लाल आज देंगे हरयाणा को सौगात

करीब साढ़े तीन साल बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दादरी दौरा आज है। सीएम दादरी की नई अनाजमंडी में दोपहर 12 बजे प्रगति रैली को संबोधित करेंगे। रैली संयोजक निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम मनोहर लाल आज देंगे हरयाणा को सौगात

Charkhi Dadri (Pardeep Sahu) || करीब साढ़े तीन साल बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दादरी दौरा आज है। सीएम दादरी की नई अनाजमंडी में दोपहर 12 बजे प्रगति रैली को संबोधित करेंगे। रैली संयोजक निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है।


मुख्यमंत्री की रैली को लेकर विधायक सोमबीर सांगवान रैली स्थल पर पहुंचे और तैयारियों को अंतिम रूप देने बारे चर्चा की। विधायक ने बताया कि रैली में मुख्यमंत्री मनोहर जलाल करीब 400 करोड़ की 10 परियोजनाओं का उद्घाटन व 7 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान का दावा, हरियाणा की बड़ी रैलियों में शामिल होगी दादरी रैली।