अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन बरनाला में पेंट कर रहे 2 पेंटर बिजली की चपेट में आए

अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन बरनाला में पेंट कर रहे 2 पेंटर बिजली की चपेट में आ गए। तीसरा बाल-बाल बच गया। दोनों पेंटरों को तुरंत सिविल अस्पताल अंबाला सिटी पहुंचाया गया।

अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन बरनाला में पेंट कर रहे 2 पेंटर बिजली की चपेट में आए

|| Ambala || Aditya Kumar || अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन बरनाला में पेंट कर रहे 2 पेंटर बिजली की चपेट में आ गए। तीसरा बाल-बाल बच गया। दोनों पेंटरों को तुरंत सिविल अस्पताल अंबाला सिटी पहुंचाया गया। यहां एक पेंटर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एक का उपचार सिविल अस्पताल अंबाला सिटी चल रहा है। वही मीडिया से बात करते हुए पेंटर सुभाष ने बताया कि वह एयरफोर्स स्टेशन में पोल पर पेंट कर रहे थे। 2 पेंटर ऊपर पेंट कर रहे थे, जबकि तीसरा सीढ़ी पकड़े हुए था। पेंट करके नीचे ऊतर गए। उन्हें पता नहीं चला कैसे करंट लगा।  

नागरिक अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरफोर्स स्टेशन बरनाला में पेंट करते हुए 2 मजदूर बिजली की चपेट में आ गए। एक मजदूर प्रदीप को की हालत गंभीर है। उसकी ईसीजी में भी काफी दिखाते आई हैं, जिससे तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरा मजदूर सुभाष खतरे से बाहर है, जिसका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।