धूमधाम से मनाया जा रहा गंगा दशहरे का पर्व

[kuldeep saini , radaur] देशभर की तरह रादौर में भी गंगा दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रादौर में अल सुबह से श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर के पक्का घाट पर पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार आज के दिन माँ गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इसलिए आज का दिन गंगा दशहरे के पर्व के रूप मनाया जाता है।

नागेश्वर धाम पक्का घाट के महंत स्वामी महेशाश्रम ने बताया कि आज के दिन माँ गंगा के दर्शन व स्नान से मनुष्य को सब पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि आज गंगा नदी के साथ श्रद्धालु यमुना व सरस्वती नदी में स्नान कर पुण्य प्राप्त करते है। वही उन्होंने कहा कि एक तरफ हम सभी नदियों की पूजा करते है, वही दूसरी तरफ नदियों में कचरा आदि डालकर उन्हें गंदा कर रहे है। जबकि यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जहाँ स्वच्छता होती है, वही ईश्वर का वास होता है। आज के दिन हम सभी को नदियों की स्वच्छता रखने के प्रति भी संकल्प लेना चाहिए।