दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जेल जाने के बाद पहली बार मंत्रियो की बैठक लेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जेल जाने के बाद पहली बार मंत्रियो की बैठक लेंगे, इससे पहले जेल से एक सन्देश भी भेज है जिसमे कहा कि "मैं केजरीवाल हूँ कोई आतंकवादी नहीं"इस पर विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरी नीति मे यही लिखा है कि जेल से सरकार चलाओ ! उन्होंने कहा कि आतंकवादी शब्द किसी ने नहीं इस्तेमाल किया उनके ही पंजाब के सीएम जब उनसे जेल मे मिलने गए तभी ये शब्द इस्तेमाल किये ! कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने कहा है भारत मे केवल एक ही नेता हो भाजपा का ये विचार अपमानजनक है व भाजपा का अग्निपथ योजना सरकार बनते ही रद्द कर देंगे इस पर विज ने कहा कि समझ नहीं आता की राहुल गांधी को हररोज नये नये बातें कौन सिखाता है भाजपा तो सांगतानात्मक पार्टी है ! साथ ही अग्निपथ योजना पर उन्होंने कहा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी ! सारः ही उन्होंने प्रियंका गांधी व रणदीप सुरजेवाला वाला पर भी प्रतिक्रिया दी !

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जेल जाने के बाद पहली बार मंत्रियो की बैठक लेंगे, इससे पहले जेल से एक सन्देश भी भेज है जिसमे कहा कि "मैं केजरीवाल हूँ कोई आतंकवादी नहीं"इस पर विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीती की नई फिलॉस्पी पेश कर रहे है पहले आई विदुर नीति फिर आई चाणक्य नीति अब आई है केजरी नीति केजरी नीति मे यही लिखा है कि इनके बड़े नेता जेल मे रहेंगे और जेल से ही सरकार सरकार चलाएंगे ! विज ने कहा रही बात आतंकवादी शब्द की तो वो शब्द उनके पंजाब के सीएम भगवन्त मान केजरीवाल से जेल मिलने गए थे तब उन्होंने ही इस्तेमाल किये थे ! आप ने एक पार्टी ने पार्टी के कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए "आपका राम राज्य" नाम से वेबसाइट लांच की है इस पर विज ने कहा कि राम तो एक ही है और राम राज्य की कल्पना भी एक ही है अब आम आदमी पार्टी वालो ने एक और राम खड़ा कर लिया !
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने कहा है भारत मे केवल एक ही नेता हो भाजपा का ये विचार अपमानजनक है व भाजपा का अग्निपथ योजना उनकी सरकार बनते ही रद्द कर देंगे इस पर विज ने कहा कि समझ नहीं आता की राहुल गांधी को हररोज नये नये बातें कौन सिखाता है भाजपा तो संगठन की पार्टी है प्रजातान्त्रिक पार्टी है ! विज ने कहा कि देश मे तीन या चार प्रकार की पार्टी है प्रजातान्त्रिक पार्टी जैसे भाजपा है दूसरे जैसे कांग्रेस का कुनबा चला रह है जैसे कोई भी उच्च पोस्ट जो नेहरू गाँधी परिवार को मिलती गई कुछ गेंग्स है जिन्होंने गेंग बनाई हुई है जो सरकारे चला रहे है जबकि भाजपा सांगतानात्मक पार्टी है ! राहुल गांधी के बयान कि उनकी सरकार बनने पर अग्निपथ को रद्द किया जाएगा, पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी”। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो रोज बोलते हैं, वह देश से जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी उसे पूरा कैसे करेंगे। राहुल गांधी अकेले चुनाव नहीं लड़ रहे और उनके साथ 27-28 पार्टियां और भी है। जो राहुल गांधी बोलते हैं, उसमें क्या 27-28 पार्टियां सहमत हैं। आज इनकी हालत पतली है और पीछे से भी पतली है जिसमें महज 50 सांसद ही है, तो 50 सांसदों वाला कैसे देश का कानून बना सकता है। हां, यह लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं, जिसके लिए खुली छूट है।
-वही कांग्रेसी नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक में कांग्रेस जीती तब क्या प्रियंका गांधी सो रही थी, तब भी ईवीएम का प्रयोग हुआ था, तब वह क्यों नहीं बोली। अनिल विज ने कहा कि इन्होंने अभी से भूमिका बनानी प्रारंभ कर दी है कि हारने के बाद हम सभी ने कैसे रोना है व क्या कहना है, उसी की भूमिका ये अभी से बना रहे हैं।
वही रणदीप सुरजेवाला को चुनाव आयोग ने हेमा मालिनी पर गलत टिप्पणी करने पर 48 घंटे तक चुनाव प्रचार न  करने पर रो लगाई है इस पर विज ने कहा कि चुनाव आयोग ने ठीक किया ही क्योंकि जिस तरह से उन्होंने बात कही थी वो महिलाओ की शान के खिलाफ है इस रोक से उनको बैठने के बाद उनको सोचने का मौका मिलेगा और वे समझते है वे आपने आपको ठीक करेंगे दुरुस्त करेंगे !