गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज होगा | यह फैसला आज महापंचायत में लिया गया। 25 जनवरी को किसान शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और ट्रैक्टर पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की अर्थी लेकर जाएंगे | वहीं जिला सचिवालय के बाहर सीएम का पुतला दहन किया जाएगा |

गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

|| Yamunanagar|| Kartik Bhardwaj || गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज होगा | यह फैसला आज महापंचायत में लिया गया। 25 जनवरी को किसान शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और ट्रैक्टर पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की अर्थी लेकर जाएंगे | वहीं जिला सचिवालय के बाहर सीएम का पुतला दहन किया जाएगा | 26 जनवरी को सर छोटू राम जयंती के अवसर पर किसान धरना स्थल पर गन्ना जलाएंगे| वहीं 23 जनवरी को चीनी मिलों के सामने अनिश्चित काल के लिए रोड जाम किया जाएगा| और अगर अब भी सरकार नहीं मानी तो हजारों किसान 29 तारीख को गोहाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में पहुंचकर अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे| 30 को किसान संगठन महापंचायत किसान कर आंदोलन की अगली रूपरेखा तैयार करेगी | 

गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर किसान पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे हैं। यमुनानगर सरस्वती चीनी मिल में पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के जिलाध्यक्ष संजू गुंडियाना ने बताया कि आज कुरुक्षेत्र में हमारी महापंचायत हुई | गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर तमाम किसान संगठन एकजुट हैं| लेकिन सरकार किसानों की नहीं सुन रही है।आंदोलन की अगली रूपरेखा तैयार करने के लिए आज किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र सैनी धर्मशाला में गन्ना किसानों की बैठक हुई |

जिसमें कई फैसले लिए गए जब तक सरकार नहीं मानी तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।25 को किसान अपने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और ट्रैक्टरों पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की अर्थी लेकर जाएंगे और जिला सचिवालय में सीएम का पुतला फूंका जाएगा | 26 जनवरी को सर छोटू राम जयंती पर किसान धरना स्थल पर गन्ना जलाएंगे और वहां तिरंगा फहराएंगे. वहीं 27 जनवरी को चीनी मिलों के सामने अनिश्चित काल के लिए सड़क जाम किया जाएगा | 

सरकार अब भी नहीं मानी तो गोहाना में 29 तारीख को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों किसान अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे| 30 को किसान संगठन एकजुट होकर एक बार फिर महापंचायत करेंगे और अगली रणनीति तैयार करेंगे | अभी तक किसान संगठनों और सरकार के बीच कोई समझौता नहीं हो सका है। अब देखना होगा कि किसानों का यह आंदोलन नया रूप लेगा या सरकार उनकी मांगों को मानेगी। फिलहाल किसान किसी भी कीमत पर पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं।