कृषि के छेत्र में भारतीय महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण

[sanjay khanna , gurugram] पीढ़ियों से महिलाएं कृषि की रीढ़ रही हैं। वे चुपचाप जमीन जोतती रही हैं, फसलों की देखभाल करती रही हैं और परिवारों तथा समुदायों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती रही हैं। इसके बावजूद उनकी कहानियां अनकही रह गईं और उनका योगदान अनदेखा रहा है। पेप्सिको इंडिया ने भारत सरकार के डाक विभाग के साथ मिलकर अपने लेज़ ब्रांड के माध्यम से भारतीय कृषि का दिल - महिला किसानों की स्मृति में कस्टमाइज्ड माई स्टैम्प जारी करने के अनूठे प्रयास के संग एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। डाक टिकट संचार का शाश्वत माध्यम है, जो अब संग्रहणीय वस्तु बन गया है तथा भारत की संस्कृति और इतिहास में महत्वपूर्ण आयाम का प्रतीक है। टिकटों को जारी करके लेज़ इन गुमनाम नायकों यानी हमारी महिला किसानों के अथक समर्पण को उजागर करता है, जिसने भारत के कृषि परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पीढ़ियों से महिलाएं कृषि की रीढ़ रही हैं। वे चुपचाप जमीन जोतती रही हैं, फसलों की देखभाल करती रही हैं और परिवारों तथा समुदायों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती रही हैं। इसके बावजूद उनकी कहानियां अनकही रह गईं और उनका योगदान अनदेखा रहा है। पेप्सिको इंडिया ने भारत सरकार के डाक विभाग के साथ मिलकर अपने लेज़ ब्रांड के माध्यम से भारतीय कृषि का दिल - महिला किसानों की स्मृति में कस्टमाइज्ड माई स्टैम्प जारी करने के अनूठे प्रयास के संग एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। डाक टिकट संचार का शाश्वत माध्यम है, जो अब संग्रहणीय वस्तु बन गया है तथा भारत की संस्कृति और इतिहास में महत्वपूर्ण आयाम का प्रतीक है। टिकटों को जारी करके लेज़ इन गुमनाम नायकों यानी हमारी महिला किसानों के अथक समर्पण को उजागर करता है, जिसने भारत के कृषि परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गुड़गांव के पेप्सिको इंडिया के ऑफिस में आयोजित विमोचन समारोह में कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाने के साझा उद्देश्य का जश्न मनाया गया और इसमें पेप्सिको इंडिया और डाक विभाग, दोनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। यह लॉन्च प्रोजेक्ट फार्म इक्वल का विस्तार है, जो ग्लोबल डेवलपमेंट अलायंस प्रोजेक्ट (जीडीए) के माध्यम से पेप्सिको इंडिया और यूएसएआईडी द्वारा संचालित एक बहुआयामी कार्यक्रम है। यह परियोजना 2,500 से अधिक महिला किसानों को उनकी विशिष्ट चुनौतियों का समाधान करके सशक्त बनाती है तथा उनकी अदम्य भावना का सम्‍मान तथा आगे सशक्‍तीकरण के लिए उत्प्रेरक का कार्य करती है। 
12 टिकटों के माई स्टैम्प के सेट में महिला किसान का जीवंत चित्रण किया गया है, जो पीले रंग की साड़ी पहने हुए, ताजे आलू से भरी टोकरी को गर्व से पकड़ी हुई है। यह तस्‍वीर लेज़ के आलू के खेतों में अथक परिश्रम करने वाली अनगिनत महिलाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व है तथा उनके समर्पण और त्याग का प्रतीक है।