मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर नही फहराने देंगे तिरंगा

मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर नही फहराने देंगे तिरंगा। डावला में हुई सर्वखाप पंचायत में फैसला। धनखड़ खाप के चबूतरे पर हुई सर्व खाप पंचायत। महिला कोच से छेड़खानी का आरोपी है मंत्री संदीप सिंह। धनखड़ खाप के गांव की बेटी है| पीड़ित महिला कोच। धनखड़ खाप ने सरकार को फिर दी चेतावनी। 23 तारीख तक आरोपी मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से करे बाहर। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ राज्यपाल से मिलेगी धनखड़ खाप पंचायत।

मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर नही फहराने देंगे तिरंगा

|| Jhajjar || Kartik Bhardwaj || मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर नही फहराने देंगे तिरंगा। डावला में हुई सर्वखाप पंचायत में फैसला। धनखड़ खाप के चबूतरे पर हुई सर्व खाप पंचायत। महिला कोच से छेड़खानी का आरोपी है मंत्री संदीप सिंह। धनखड़ खाप के गांव की बेटी है पीड़ित महिला कोच।  धनखड़ खाप ने सरकार को फिर दी चेतावनी। 23 तारीख तक आरोपी मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से करे बाहर। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ राज्यपाल से मिलेगी धनखड़ खाप पंचायत।


चंडीगढ़ में महिला कोच से छेड़खानी के आरोपी मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस  पर झंडा नही फहराने दिया जाएगा। सर्वखाप पंचायत ने आज ये फैसला लिया है। झज्जर के डावला गांव धनखड़ खाप के चबूतरे पर सर्व खाप पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में  महिला कोच और खाप की बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी मंत्री संदीप सिंह पर सख्त कार्यवाही की बात उठाई गई। खाप पंचायत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को एक बार फिर से चेतावनी दी है। 23 फरवरी तक आरोपी मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की गई है। सर्वखाप पंचायत के फैसले की जानकारी देते हुए धनखड़ खाप के प्रधान युद्धवीर धनखड़ ने बताया कि मंत्री संदीप सिंह को प्रदेश कन्हि भी 26 जनवरी के दिन तिरंगा नही फहराने देंगे। पंचायत ने सरकार से संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और पुलिस से संदीप सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

पंचायत में ये भी फैसला हुआ है कि एक कमेटी बनाई जाएगी जो इस मामले में कार्यवाही के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलेगी। यही कमेटी  खाप की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कोई बड़ा फैसला भी कर सकती है। 23 जनवरी तक संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से नही हटाने या गिरफ्तार नही करने पर बड़ा फैसला लेने की फिर चेतावनी भी दी गई है। पंचायत में सभी खापों के प्रधान और प्रितिनिधियों ने भी  लिया भाग ।