विधायक सुधा ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

लैस भव्य और सुंदर बस स्टैंड बनाया जाएगा, डिटेल प्रोजेक्ट रिर्पोट बनाकर सरकार के पास भेजी जा चुकी है ,नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विधायक सुधा ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

||Haryana|| Rajnipal|| हरियाणा के पीपली हरियाणा सरकार एक बड़ी सौगात देने जा रही है। जो पीपी रोड पर 3 मार्च यानि आज विधायक सुभाष सुधा ने नयी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। जिसमे कुरुक्षेत्र डिपो में 20 नयी बसों का शामिल किया गया है, अब बसों की संख्या 163 हो गई है।  

वही विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर आधुनिक सुविधाओं से लैस भव्य और सुंदर बस स्टैंड बनाया जाएगा। इस बस स्टैंड की डिटेल प्रोजेक्ट रिर्पोट बनाकर सरकार के पास भेजी जा चुकी है। इस बस स्टैंड का निमार्ण कार्य जल्द शुरु करवाने के लिए बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र के नागरिकों को बहुत बड़ी सुविधा मिल पाएगी। विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड पर परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र की महाप्रबंधक हरप्रीत कौर ने कुरुक्षेत्र से वैद्यनाथ और कुरुक्षेत्र से अमृतसर रुट के लिए नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस डिपो में प्रदेश सरकार की तरफ से 20 नई बसे भेजी गई है। अब इस डिपो के पास कुल 163 बसे हो गई है। इन नई बसों में से 4 बसे पिहोवा डिपो के पास भेजी जाएंगी। अहम पहलू यह है कि सभी नई 20 बसे लम्बे रुट पर भेजी जाएंगी।

इसमें पिहोवा से दिल्ली, लुधियाना, हरिद्वार, दिल्ली-पटियाला और दिल्ली रुट पर ये बसे चलेंगे। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से अमृतसर, दिल्ली, मनाली, जम्म-कटरा, मथुरा, हलद्वानी के लिए 3 बसे, अमृतसर-चंडीगढ़ रुट पर 2 बसे, चंडीगढ़-दिल्ली व लुधियाना-चंडीगढ़ रुट पर बसे चलेंगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र डिपो को करीब 1 दर्जन बसे ओर मुहैया करवाने की संभावना है।

विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थली कुरुक्षेत्र को 20 नई बसे उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा करीब 1 दर्जन नई बसे उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शहर सहित छोटे रुटों के लिए मिनी बस चलाए जाने की मांग की जाएगी। अब लांग रुट पर जाने वाले लोगों को नई बसों में सफर करने का अवसर मिलेगा। 

 इस मौके पर टीएम विपुल कुमार, डब्लयूएम समिंद्र सिंह, कार्य निरीक्षक बहादुर सिंह, मुख्य निरीक्षक ईश्वर सिंह, यातायात सहायक रविंद्र सिंह, लेखा अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।