कश्मीर की पहली अंतरराष्ट्रीय WHEELCHAIR BASKETBALL खिलाड़ी बनी युवाओ के लिए प्रेरणा का स्रोत |

कश्मीर की पहली इंटरनेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी जो की खुद चलाती है कार | आज हम आपको ऐसे शख्सियत के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे | और वो है इशरत रशीद, जो की एक अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी है और साथ ही एक प्रेरक वक्ता भी |

कश्मीर की पहली अंतरराष्ट्रीय WHEELCHAIR BASKETBALL खिलाड़ी बनी युवाओ के लिए प्रेरणा का स्रोत |

Jammu & kashmir (Mudabir Tantrey):  आज हम आपको ऐसे शख्सियत के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे | और वो है इशरत रशीद, जो की एक अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी है और साथ ही एक प्रेरक वक्ता भी |   
और इनकी कहानी सुन आपको प्रेरणा मिलेगी | इशरत का जन्म एक ऐसे गाँव में हुआ था जहाँ महिलाएँ किसी भी खेल गतिविधियों में भाग नहीं लेती हैं। और इसी कारण उनके परिवार में भी लड़कियों के खेलों में भाग लेने की कोई परंपरा नहीं थी। यानि वह एक ऐसे मुश्किल परिवेश में पली बड़ी हुई जहा लड़कियों को खेलो में भाग नहीं लेने दिया जाता था | 
जिसके बाद 24 अगस्त 2016 में उनके साथ बड़ा हादसा हो गया |  वह अपनी घर की बालकनी से गिर गई | और शारीरिक रूप से विकलांग हो गई | इस हादसे में उनकी रीड़ की हड्डी को भारी नुक्सान पंहुचा | लेकिन इसके बाद भी उनका मानसिक मनोबल अडिग रहां | 
इशरत के अनुसार, उस दुर्घटना के बाद, वह श्रीनगर की वॉलंटरी मेडिकेयर सोसाइटी में एक मरीज थी, जहाँ वह व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम में शामिल हुई और दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए तमिलनाडु में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलने के लिए चुनी गई। उस समय जम्मू-कश्मीर में कोई टीम नहीं थी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर से कुछ अच्छे खिलाड़ियों को इकट्ठा किया गया था और जम्मू-कश्मीर के लिए एक टीम बनाई भी बनाई  थी। वह जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए मोहाली में दूसरे राष्ट्रीय खेलों में भी खेली थी। और फिर 2019 में, उन्हें एशिया-ओशिनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया ।  

इसके अलावा, उन्होंने लड़कों की व्हीलचेयर दौड़ में भी भाग लिया, उस दौड़ में एकमात्र लड़की होने के नाते भी उनका मनोबल सबसे ज़्यादा था , और उस दौड़ में  पहला स्थान हासिल कर उन्होंने यह बता दिया की लड़किया लड़को से कम नही होती । वह व्हीलचेयर टेबल टेनिस भी खेल चुकी हैं।
 वह एक प्रेरक वक्ता भी  है। 
 इशरत को 2021 में कश्मीर यंग लीडरशिप अवार्ड और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा दो बार सम्मानित और पुरस्कार प्रदान किए गए।
इशरत को गवर्नर की ओर से जीओसी विक्टर फोर्स के मेजर जनरल प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा 2021 में कश्मीर यंग अचीवर्स अवार्ड प्रदान किया गया।
सभी बाधाओं को पार करते हुए, वह बिना किसी के समर्थन के खुद भी वाहन चलाती है।

उन्होंने बताया की शुरू में उन्हें अपना वाहन चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ऐसे ही हर , कोई अपने सपने को प्राप्त कर सकता है; जरूरत सिर्फ कड़ी मेहनत की है। दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। उसके लिए केवल एक चीज की जरूरत होती है वह है साहस और कभी हार न मानना।

हाल ही में इशरत को श्रीनगर में जेकेपीसीसी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर द्वारा वीमेन ऑफ स्टील अवार्ड 2022 प्रदान किया गया।