अंबाला में पकडे गए कबूतरबाजी गिरोह, आम आदमी पार्टी के जिप सदस्य एवं चेयरमैन बनने के दावेदार मक्खन लबाना भी शामिल

अंबाला में पकडे गए कबूतरबाजी गिरोह के बड़े मामले में आम आदमी पार्टी के जिप सदस्य एवं चेयरमैन बनने के प्रबल दावेदार मक्खन लबाना बुरे फंसे है। जिनकी गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी ने की है।

अंबाला में पकडे गए कबूतरबाजी गिरोह,  आम आदमी पार्टी के जिप सदस्य एवं चेयरमैन बनने के दावेदार मक्खन लबाना भी शामिल

|| Ambala || Aditya Kumar || अंबाला में पकडे गए कबूतरबाजी गिरोह के बड़े मामले में आम आदमी पार्टी के जिप सदस्य एवं चेयरमैन बनने के प्रबल दावेदार मक्खन लबाना बुरे फंसे है। जिनकी गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी ने की है।

आपको बता दें कि पुलिस ने कबूतरबाजी के इस बड़े मामले में बीते दिनों 5 आरोपी गिरफ्तार किये थे तो वहीं अब छठे आरोपी के तौर पर मक्खन सिंह लबाना को गिरफ्तार किया है , जिन्हे सुबह सुबह अंबाला सीआईए द्वारा उनके घर से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी की उत्तरी हरियाणा संयोजक और उनके समर्थकों द्वारा जोरदार हंगामा एसपी ऑफिस और मक्खन सिंह लबाना के घर के बाहर किया गया।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अंबाला सीआईए 1 और 2 द्वारा मक्खन  सिंह लबाना के अलग अलग व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सीआईए 1 द्वारा मक्खन सिंह लबाना के घर पर भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मक्खन सिंह लबाना की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीएसपी राम कुमार ने बताया कि मक्खन सिंह लबाना को कबूतरबाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया है , बीते दिनों इस मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा जा चूका है और मक्खन सिंह लबाना का भी इस मामले में संलिप्त पाया गया है।