मारपीट कर घर से निकाली बहू, फिर हुआ अपहरण और गैंग रेप

पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने बारी-बारी उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगे। उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। वह बेहोश हो गई। सुबह उसे अस्पताल में होश आया।

सोनीपत || सेक्टर-27 शहर थाना क्षेत्र में ससुराल पक्ष में महिला को पीटकर घर से निकाला दिया। उसके बाद महिला अपनी बहन के घर पहुंची। वापिस ससुराल आते समय इक्को सवार युवकों ने अपहरण करने व अज्ञात जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट में घायल महिला का उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पीजीआई में भर्ती महिला ने पुलिस को बयान देकर बताया कि उसकी शादी करीब चार माह पहले प्रवीन नाम के युवक के साथ हुई थी। उसके सास-ससुर उसे परेशान करने लगे। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। वह अपनी बहन के घर पर चली गई। वह वापिस अपने ससुराल लौट रही थी। उसी दौरान उसके पीछे से इक्को वैन आई। उसमें सवार तीन बंदों ने जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया। उसके मुंह व आंखों पर शराब डाल दी। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई। उसे नशा हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने बारी-बारी उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगे। उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। वह बेहोश हो गई। सुबह उसे अस्पताल में होश आया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक  ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी संतोष ने बताया कि पीड़ित ने अपने सास-ससुर पर षड़यंत्र के तहत मारपीट करने व उसके साथ गलत काम करवाने की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपितों को नामजद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य तीन की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। जल्द से जल्द आरोपितों को काबू कर लिया जायेगा।