रेवाड़ी में प्लाट विवाद में युवक पर लाठी-डंडे से किया हमला

दोनों पक्षों के बीच पहले भी मामूली झगड़े हुए हैं, जिसके बाद थाना में दोनों पर 107-51 का पर्चा भी दर्ज किया गया था। अब एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच इसी प्लाट को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि पहले दोनों पक्षों के बीच गांव में झगड़ा हुआ। जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चोटें आई।

रेवाड़ी || नारनौल रोड स्थित हरिनगर के पास एक कार चालक पर गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार कर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने आरोपियों पर 60 हजार रुपए कैश और सोने की चैन छीनने का भी आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों को चोटें आई है। गांव नारायणपुर निवासी प्रवीण ने अपने ही गांव में फोटो स्टूडियों खोला हुआ है। रामपुरा पुलिस के अनुसार, उनके गांव के ही एक परिवार के साथ उनका काफी समय से प्लाट का विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मामूली झगड़े हुए हैं, जिसके बाद थाना में दोनों पर 107-51 का पर्चा भी दर्ज किया गया था। अब एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच इसी प्लाट को लेकर विवाद हुआ।
पुलिस ने बताया कि पहले दोनों पक्षों के बीच गांव में झगड़ा हुआ। जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चोटें आई। इसके बाद उस पक्ष ने प्रवीण को हरीनगर के पास घेर लिया और उसके ऊपर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया। जिसमें प्रवीण को गंभीर चोटें आई है। प्रवीण को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे पक्ष का घायल युवक भी अस्पताल में भर्ती है।

घायल प्रवीण के भाई इंद्रजीत ने बताया कि स्विफ्ट कार में सवार प्रवीण को रास्ते में हरीनगर फ्लाइओवर के पास उसकी कार को चारों तरफ से घेर कर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया, जिसमें उसके दोनों पैर और हाथ पर चोटें आई है। इन्द्रजीत का आरोप है कि उन्होंने भाई से 60 हजार रुपए और सोने की चेन भी छीन ली। डीएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्लाट का विवाद हैं। पहले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला किया तो दूसरे पक्ष ने हरीनगर के पास प्रवीण पर हमला कर दिया। हालांकि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।