मास्क अब मज़बूरी नहीं ट्रेंड में तब्दील हो रहा, फेस आइडेंटिटी और डिजाइनर मास्क आये मार्कीट में...

इस कोरोना काल में वैसे तो मास्क आम जनता की मजबूरी और एहतियात बन चुका है, लेकिन बाज़ारो में अब फैंसी और क्रिएटिव मास्क लोगो को आकर्षित कर रहे है। मुंह पर पहनने वाले मास्क को फेस मास्क कहा जाता है , क्रिएटिव सोच ने इसे सच में फेस मास्क बना दिया।

मास्क अब मज़बूरी नहीं ट्रेंड में तब्दील हो रहा, फेस आइडेंटिटी और डिजाइनर मास्क आये मार्कीट में...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) || इस कोरोना काल में वैसे तो मास्क आम जनता  की मजबूरी और एहतियात बन चुका है, लेकिन बाज़ारो में अब  फैंसी और क्रिएटिव मास्क लोगो को आकर्षित कर रहे है। मुंह पर पहनने वाले मास्क को फेस मास्क कहा जाता है , क्रिएटिव सोच ने इसे सच में फेस मास्क बना दिया। जो आपके फेस से बिल्कुल मिलता जुलता है। इसमें कुछ क्रिएटिव लोगों ने चेहरे की एक तस्वीर के सहारे मास्क पर उसे हूबहू उतार दिया है जिसे पहनने के बाद यह लगेगा ही नहीं कि आपने मास्क पहना भी हुआ है, क्रिएटिव आर्टिस्ट साहिब इंदर सिंह का कहना है की  इस कोरोना काल में, मास्क अब जिंदगी की जरूरत बन चुका है , लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हे यह लगता है की मास्क डालने से व्  लोगों को पहचान नहीं पाते ऐसे में हैं उन्होंने थोड़ी सी क्रिएटिविटी का प्रयोग करते हुए मास्क को इस ढंग से डिजाइन किया है | कि उसमें आपका चेहरा ढका भी रहेगा और आपकी पहचान भी बनी रहेगी।  सारी प्रिंटिंग प्रक्रिया को दिखाते हुए साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस मास्क की औसतन कीमत एक सामान्य मास्क जैसी ही है यह सिर्फ एक प्रयोग किया गया है जो कि बिल्कुल सटीक साबित हुआ और लोगों को यह पसंद भी आ रहा है, ये मास्क धोया भी जा सकता है , वही उन्होंने कहा की यह बिलकुल कॉटन बेस मास्क है, वही महिलाओं ने भी प्रयोग करते हुए अपने सूटों के साथ मिलते जुलते और डिजाइनर मास्क बनाने शुरू कर दिए है, जैसा सूट वैसा मास्क |