पानीपत में 20 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी 

पानीपत के गांव बिंझौल निवासी पिंकी की शादी को करीब 9 माह पहले जोशी गांव के राजू के साथ हुई थी। अभी पिंकी के हाथो की मेहँदी भी नहीं उत्तरी थी की पिंकी का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटका हुआ मिला

पानीपत में 20 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी 

 

पानीपत के बिंझौल गांव में 20 वर्षीय विवाहिता का शव छत के पंखे पर चुन्नी के सहारे लटका मिला। लड़की के परिजनों का आरोप है की  उनकी बेटी को सुसराल पक्ष के लोग बुरी तरह से पीटते थे जिस कारण से वह 3 महीने से अपने मायके बिंझौल गांव में ही रह रही थी।मृतिका पिंकी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे पिंकी ने अपनी मौत का जिम्मेदार सुसराल पक्ष के लोगो को ठहराया है।मृतिका पिंकी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगो पर दहेज हत्या कर केस दर्ज जाँच शुरू कर दी है। पानीपत के गांव बिंझौल निवासी पिंकी  की शादी को करीब 9 माह पहले जोशी गांव के राजू के साथ हुई थी। अभी पिंकी के हाथो की मेहँदी भी नहीं उत्तरी थी की पिंकी का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटका हुआ मिला पिंकी के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज मायके से लाने की डिमांड कर पिंकी को परेशान करते थे। 3 माह पहले पिंकी के ससुराल पक्ष के लोगों ने रात को पिंकी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था इसके बाद से पिंकी अपने मायके गांव बिंझौल में रह रही थीपिंकी के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष वाले पिंकी को हमेशा ही परेशान करते थे जिसकी वजह से पिंकी ने सुसाइड नोट लिख अपनी जान दे दी।फ़िलहाल मृतिका के परिजनों के मुताबिक पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज के जाँच शुरू कर दी है। और 174 की कार्रवाई के तहत पिंकी का शो पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है