हरियाणा में जो विपक्ष महागठबंधन बनाने की तैयारी कर रहा है यह महागठबंधन बिल्कुल होगा फ्लॉप

परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की लहर है और हरियाणा प्रदेश में विपक्ष बिल्कुल खत्म हो चुका है भाजपा के सामने कोई भी टिकने वाला नहीं हैं। आज प्रदेश में विपक्ष दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहा है कौन दूसरे पर आएगा लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते पर प्रदेश में नंबर एक पर आकर सरकार बनाएगी

हरियाणा में जो विपक्ष महागठबंधन बनाने की तैयारी कर रहा है यह महागठबंधन बिल्कुल होगा फ्लॉप

 हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते रोहतक में 8 सितंबर कोविजय संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है इस रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के कार्यकर्ताओं व् पन्ना प्रमुख को संबोधित करेंगे व् बैठक लेंगे विजय संकल्प रैली को कामयाब बनाने ले लिए पानीपत के जिला अध्यक्ष व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कार्यकर्ताओं पर पन्ना प्रमुखों की बैठक ली इस बैठक में 8 तारीख को होने वाली रैली में 35000 से ज्यादा कार्यकर्ताओ के  रोहतक पहुंचने की संभावना बता रहे हैं परिवहन मंत्री कृष्ण  लाल पंवार ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की लहर है और हरियाणा प्रदेश में विपक्ष बिल्कुल खत्म हो चुका है भाजपा के सामने कोई भी टिकने वाला नहीं हैं। आज  प्रदेश में  विपक्ष दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहा है कौन दूसरे पर आएगा लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते पर प्रदेश में नंबर एक पर आकर सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में जिस तरह से लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बना और बिल्कुल फेल हुआ लोगों ने महागठबंधन को  नकार दिया ठीक इसी प्रकार हरियाणा में जो विपक्ष महागठबंधन बनाने की तैयारी कर रहा है यह महागठबंधन बिल्कुल फ्लॉप होगा और मोदी की कार्यशैली पर हरियाणा की जनता मुहर लगाएगी  इनेलो व् जेजेपी गठबंधन पर उंन्होने  कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि आज प्रदेश  का हर कार्यकर्ता उत्साहित है और 8 तारीख को होने वाली विजय संकल्प रैली में पानीपत से लगभग 35000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं तक पहुंचेंगे