प्रदेश के वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस को घेरा

प्रदेश के वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र ना केवल चौकाने वाला है, बल्कि देश के आम नागरिकों के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुपके से एक खास वर्ग के लिए फैसला करने जा रही है। इसके तहत पीढ़ी बदले जाने पर उसका 50 प्रतिशत भूखंड सरकार के पास चला जाएगा। इतना ही नहीं, भाजपा ने जहां देश में राष्ट्रीयता की भावना भरी लेकिन कांग्रेस जातीय सर्वेक्षण करवाकर देश को गलत दिशा की ओर धकेलने का काम कर रही है। यह सब राजनीतिक हित साधने के लिए किया जा रहा है। जो निंदनीय है। वित्त मंत्री वीरवार को स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित एक नीजि रेस्तरां में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

भिवानी, 25 अप्रैल : प्रदेश के वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र ना केवल चौकाने वाला है, बल्कि देश के आम नागरिकों के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुपके से एक खास वर्ग के लिए फैसला करने जा रही है। इसके तहत पीढ़ी बदले जाने पर उसका 50 प्रतिशत भूखंड सरकार के पास चला जाएगा। इतना ही नहीं, भाजपा ने जहां देश में राष्ट्रीयता की भावना भरी लेकिन कांग्रेस जातीय सर्वेक्षण करवाकर देश को गलत दिशा की ओर धकेलने का काम कर रही है। यह सब राजनीतिक हित साधने के लिए किया जा रहा है। जो निंदनीय है। वित्त मंत्री वीरवार को स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित एक नीजि रेस्तरां में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। जबकि भाजपा विकास की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और विकास के मार्ग पर देश काफी आगे निकल गया है। जीडीपी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान-सम्मान भी बढ़ा है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी की संपत्ति का सर्वे करवाने की बात भी कह रही है। इसका मतलब यह है कि आपकी संपत्ति पर किसी और को भी हक दिया जाएगा, ताकि एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के टुकड़े करना चाहती है। इसीलिए समय रहते हमें जागरूक होना होगा और अपने हितों की रक्षा करने वालों को पहचानना होगा। 
वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि पाकिस्तान को सर्जिकल के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब देने वाली गतिविधि का भी कांग्रेस हमारे जाबांज सैनिकों से सबूत मांगती है। जबकि होना यह चाहिए था कि देश की हर राजनीतिक पार्टी व हर नागरिक को हमारे जाबांज सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशविरोधी ताकतों को ताकत देने का काम करती है। राफेल खरीद के मामले में कांग्रेस ने भ्रामक प्रचार किया, जो कि गलत है। मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा सकारात्मक सोच की पार्टी है। वे तो चाहते है कि कांग्रेस सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक कार्यो में सहयोग करें और देश के हित की बात सोचे। जो देश की सभी राजनीतिक पार्टियों की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है।