शटरिंग की प्लेट खोलते हुए हुआ हादसा, ईटों और प्लेटों के नीचे दबने से मजदूर की मौत...

रोहतक शहर की देवी विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग और ईंटे गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।

शटरिंग की प्लेट खोलते हुए हुआ हादसा, ईटों और प्लेटों के नीचे दबने से मजदूर की मौत...

Rohtak (Harshvardhan) || रोहतक शहर की देवी विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग और ईंटे गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक को शटरिंग का काम नहीं आता था लेकिन उससे ठेकेदार जबरन शटरिंग खुलवा रहा था जिस कारण से यह हादसा हुआ है। मृतक बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है।

बिहार का रहने वाला विक्रम यादव मजदूरी का काम करता था और वह फिलहाल रोहतक शहर की देवी विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। जब वह शटरिंग खोल रहा था तो उस दौरान लोहे की लगभग 20 प्लेट और ईंटें उस पर आ गिरी। जिसके चलते विक्रम यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।

परिजनों का कहना है कि विक्रम यादव को शटरिंग का काम करने की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन ठेकेदार रोहित ने उसे जबरन शटरिंग खोलने का काम दे दिया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।