कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण बत्रा ने मुख्यमंत्री पर रोहतक के साथ भेदभाव के लगाए आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान रोहतक के एमएलए भारत भूषण बत्रा ने मुख्यमंत्री पर रोहतक के साथ भेदभाव के लगाए आरोप। उन्होंने कहा विधानसभा में बनाया दबाव तब दिए रोहतक के विकास के लिए पैसे। भ्रष्टाचार को लेकर बोले गए, पहले जो सरकारी काम ₹5000 में होता था अब होता है ₹50,000 में होता हैं।

रोहतक || कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने माना कि कांग्रेस शासन में भी पैसे देकर काम होता था। उन्होंने नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी आईडी को लेकर चल रही लोगों की परेशानी पर कह डाला कि नगर निगम में भ्रष्टाचार पूरी तरह से चरम पर है जो कार्य पहले ₹5000 में होते थे अब वही कार्य ₹50,000 में हो रहे हैं। उनकी बात से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस शासन में भी पैसे देकर काम होते थे भ्रष्टाचार था लेकिन आज की अपेक्षा कम पैसे लिए जाते थे। उन्होंने बीजेपी को जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास के लिए 5 करोड रुपए खर्च किए हैं। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में रोहतक से भेदभाव किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा रोहतक को दी करोड़ों रुपए की सौगात उनके दबाव में दी गई है रोहतक के विकास कार्यों के लिए दिया गया पैसा मुख्यमंत्री का एहसान नहीं है बल्कि उन्होंने इसके लिए विधानसभा में बार बार उन पर दबाव बनाया है। फिर भी वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रोहतक को 4 साल बीत जाने के बाद विकास के लिए पैसा दे रहे हैं आखिर मुख्यमंत्री बताएं कि पहले पैसा क्यों नहीं दिया। रोहतक में सीवरेज और पानी की चरमराई व्यवस्था के लिए उन्होंने वर्तमान सरकार को विफल बताया है। प्रधानमंत्री द्वारा विपक्ष द्वारा बनाए गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर इसकी तुलना आतंकवादी संगठनों से करने को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं जो मणिपुर हिंसा पर एक शब्द नहीं बोलते और बाहर बयानबाजी करते हैं वह प्रधानमंत्री ना होकर हर समय एक पार्टी बनकर खड़े हो जाते हैं जो इस पद को शोभा नहीं देता। भारत भूषण बत्रा आज रोहतक स्थित सिंचाई विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।