रोडवेज कर्मचारी फिर से जा सकते हैं हड़ताल पर, प्रदर्शन कर दी चेतावनी...

रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न यूनियनों ने एकजुट होते हुए गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सरकार व विभाग अधिकारियों पर कर्मचारियों के साथ उत्पीडऩे करने सहित 30 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं करने के आरोप लगाए।

रोडवेज कर्मचारी फिर से जा सकते हैं हड़ताल पर, प्रदर्शन कर दी चेतावनी...

Charkhi Dadri (Pardeep Sahu) ||  हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी मांगे पूरी नहीं होने पर फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न यूनियनों ने एकजुट होते हुए गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सरकार व विभाग अधिकारियों पर कर्मचारियों के साथ उत्पीडऩे करने सहित 30 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं करने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि इस बार कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो हड़ताल जैसा निर्णय लिया जा सकता है।


हरियाणा रोडवेज कर्मचार साझा मोर्चा के नेताओं की अगुवाई में चरखी दादरी बस स्टैंड पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में सभी यूूनियनों के पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति बनाई और निर्णय लिया कि मांगों को लेकर प्रदेश के सभी डिपुओं में मीटिंग करते हुए रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा जूून के प्रथम सप्ताह में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए विभाग व सरकार को मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा जाएगा। बार-बार सरकार को मांगों को लेकर अवगत करवाया जा चुका है। बावजूद इसके धरातल पर कोई समाधान नहीं हुआ। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों पर हड़ताल के दौरान दर्ज केसों को वापिस लेने की मांग की।
कर्मचारी नेता कृष्ण कादयान ने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर के डिपुओं में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों पर उत्पीडऩ के दर्ज मामले वापिस लेने सहित 30 सूत्रीय मांगों को लेकर विभाग व सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं। अगर सरकार बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो लड़ाई निर्णायक होी और कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।