देश में अब नहीं चलेगा कांग्रेस का कोई भी पैंतरा - BJP MP अरविंद शर्मा

जो पार्टी अनुसूचित जाति तथा गरीब लोगों का सम्मान नहीं कर सकते वह जनता में अपना जनाधार नहीं बना पाते। प्रदेश की जनता भी यह जान चुकी है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा क्या है, कांग्रेस पार्टी तो 2023 तक पूरे देश से साफ होने जा रही है, जहां तक भारतीय जनता पार्टी की बात है अगले 50 साल तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है।

देश में अब नहीं चलेगा कांग्रेस का कोई भी पैंतरा - BJP MP अरविंद शर्मा

Rohtak, Haryana Harshvardhan) || हरियाणा के लोग यह जान चुके हैं की भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस क्या है, इसलिए अब कांग्रेस का कोई पतरा चलने वाला नहीं है और अगले 50 साल तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। यह कहना है भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा का। वे आज रोहतक में होने वाली हरियाणा प्रगति रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जाट कॉलेज के मैदान में पहुंचे थे।

सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि जो पार्टी अनुसूचित जाति तथा गरीब लोगों का सम्मान नहीं कर सकते वह जनता में अपना जनाधार नहीं बना पाते। प्रदेश की जनता भी यह जान चुकी है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा क्या है, कांग्रेस पार्टी तो 2023 तक पूरे देश से साफ होने जा रही है, जहां तक भारतीय जनता पार्टी की बात है अगले 50 साल तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में जनहित के काम किए हैं। जहां तक आप पार्टी का सवाल है तो उसका कोई वजूद प्रदेश में नहीं है और उनका कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है।

साथ ही उन्होंने कहा के आज रोहतक जिले की हरियाणा प्रगति रैली होने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचेंगे और 38 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि रोहतक जिले में जो भी अन्य समस्याएं हैं उनकी मांग लिखित तौर पर मुख्यमंत्री को दे दी गई है और उन समस्याओं का निदान भी इस रैली के मंच से किया जाएगा।