24 मई को आने वाली महर्षि कश्यप जयंती को लेकर करनाल की अनाज मंडी में तैयारियां जोरों पर...

Preparations are in full swing in Karnal s grain market for the upcoming Maharishi Kashyap Jayanti on 24th May

24 मई को आने वाली महर्षि कश्यप जयंती को लेकर करनाल की अनाज मंडी में तैयारियां जोरों पर...

Haryana,Indri (Mainpal Kashyap): 24 मई को करनाल की नई अनाज मंडी में राज्यस्तरीय कश्यप ऋषि जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। जयंती को लेकर गांव दर गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस विषय में इंद्री सिंचाई विभाग के विश्राम गृह पर प्रेस वार्ता के दौरान विधायक राम कुमार कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। महर्षि कश्यप जयंती को सफल बनाने के लिए सर्व समाज को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि  हरियाणा सरकार ने महान संतोंगुरूओं व ऋषियों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का फैसला लिया था।

इसी कड़ी में 24 मई को कश्यप ऋषि जयंती राज्य स्तर पर मनाई जा रही है। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि इस जयंती में सर्व समाज के लोग इकट्ठा होंगे और लगभग लाखों की तादाद में करनाल की अनाज मंडी में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से कश्यप समाज की कई मांगों को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के इतिहास से संबंधित ऐसे महान व्यक्तिवों के बारे मैं बड़े स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान होना चाहिए क्योंकि हमारी संस्कृति विश्वविख्यात है।

दूसरे देशों के लोग भी हमारी संस्कृति का अनुसरण कर रहे हैं। अंग्रेजी हुकूमत ने हमारी संस्कृति को उथल-पुथल करने का प्रयास किया। इस प्रकार के आयोजनों से युवा पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति का ज्ञान मिलता है। हमें ऐसे महान ऋषियों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करना चाहिए। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है जिसमें हम सब का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक समाज की जयंती नहीं बल्कि सर्व समाज की जयंती है। महर्षि कश्यप ने पूरे समाज का मार्ग दर्शन किया है। मेरी सभी से अपील है के इस जयंती में बढ़-चढ़कर भाग ले। सरकार का प्रयास है कि देश के युवाओं व आने वाली पीढिय़ों को महान स्वतंत्रता सेनानियों व इनसे जुड़े पहलुओं के बारे में ज्ञान हो। इसी उद्देश्य से ये आयोजन किए जा रहे हैं। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से जुटने वाले लोग कश्यप ऋषि द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों से अवगत होंगे।