फतेहगढ़ साहिब से आ रहे प्रदर्शनकारियो पर हरियाणा पंजाब बार्डर पर लगी रोक...

3 अध्यादेशों को लेकर आज लोकहित इंसाफ पार्टी ने प्रदर्शन किया और फतेहगढ़ साहिब से रैली लेकर दिल्ली के लिए निकले लेकिन हरियाणा पंजाब बार्डर पर अंबाला पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को रोक लिया और हरियाणा में दाखिल नहीं होने दिया। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक नेशनल हाईवे दोनों तरफ से पूरी तरह बंद रहा।

फतेहगढ़ साहिब से आ रहे प्रदर्शनकारियो पर हरियाणा पंजाब बार्डर पर लगी रोक...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || 3 अध्यादेशों को लेकर जारी बवाल के बीच आज पंजाब के फतेहगढ़ से लोकहित इंसाफ पार्टी रैली लेकर दिल्ली के लिए निकली लेकिन हरियाणा पंजाब बार्डर पर अंबाला पुलिस ने बैरिकेटिंग कर हरियाणा की सीमा में दाखिल नहीं होने दिया। लोकहित इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जबरदस्ती हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश की तो पुलिस  प्रदर्शनकारियो पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। अमृतसर दिल्ली नेशनल हाइवे पर 3 घंटे तक बवाल जारी। लेकिन पुलिस ने हाईवे को दोनों तरफ से सुबह ही बंद कर दिया था।

जिसके चलते लोगो को सड़क पार करने के लिए नदी का सहारा लेना पड़ा। पुलिस और लोकहित इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओ के बीच जहां पूल पर विरोध चल रहा था वहीँ सिमरजीत सिंह बैंस नदी के रास्ते अंबाला पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहीँ रोक लिया। जिसको बैंस ने तानाशाही बताया उन्होंने कहा यह बिल जो कानून बनने जा रहा है यह किसान का डेथ वारंट है।वहीँ बैंस ने पंजाब के मुख्यमंत्री को किसानो के लिए बिना किसी पार्टी के झंडे के लीड करने के लिए भी कहा। बैंस ने कहा अभी उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा अब वे 25 तारीख को किसानो को समर्थन करने वाले हैं।

लोकहित इंसाफ पार्टी के प्रदर्शन के चलते आज अमृतसर दिल्ली व दिल्ली अमृसतर नेशनल हाईवे पूरे तरिके से बंद रहा। प्रदर्शनकारियो को रोकने के लिए अंबाला पुलिस ने व्यापक प्रबंध किये हुए थे। अंबाला रेंज के आईजी वाई पूर्ण कुमार ने कहा किसी को हिरासत में नहीं लिया गया लेकिन FIR दर्ज करने को लेकर फैंसला बाद में लिया जायेगा।