बिजली की लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को न्यौता

पेयजल में सीवर का गंदा पानी मिक्स हो रहा है। जिसके चलते लोग गन्दा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। इतना ही नही बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन डालने के लिए खोदे गए इन गड्ढों में बरसात का पानी भरने से मच्छर भी पनपने लगे है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में बिमारिया फैलनी शुरू हो गई है।

गुरुग्राम || साइबर सिटी के ओल्ड रेलवे रोड पर बिजली की लाइन अंडर ग्राउंड डालने के लिए खोदे गए गड्ढे दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। कोई दिन ऐसा बीतता होगा, जब इन गड्ढों के चलते वाहन चालक दुघटना का शिकार होने से बच जाता हो। वरना रोज ही कोई न कोई वाहन चालक इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना का शिकार हो रहा है। 

मानसून आने को है। मानसून से पहले हुई बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया हैं। जिसके चलते नई बस्ती में पेयजल की किल्लत खड़ी हो गई है। पेयजल में सीवर का गंदा पानी मिक्स हो रहा है। जिसके चलते लोग गन्दा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। इतना ही नही बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन डालने के लिए खोदे गए इन गड्ढों में बरसात का पानी भरने से मच्छर भी पनपने लगे है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में बिमारिया फैलनी शुरू हो गई है। इसकी शिकायत नगर निगम से लेकर वार्ड के पार्षद तक से कर चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हो रहा हैं। नई बस्ती में लोगों को इन समस्याओं से कब तक निजात मिल पाती है यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो नई बस्ती के लोग तरसत है और नगर निगम के अधिकारी मस्त।