हरियाणा में टैक्स कलेक्शन को लेकर नगर निगम आया एक्शन मोड में...

पानीपत नगर निगम के कमिश्नर को टैक्स कलेक्शन न करने के चलते सूबे के गृह मंत्री अनिल विज ने सस्पेंड क्या किया कि पूरे हरियाणा में टैक्स कलेक्शन को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गए हैं। विज की कार्रवाई का आलम ये है कि आज अंबाला में नगर निगम टैक्स कलेक्शन के लिए सरकारी छुट्टी के दिन भी खुला नजर आया। इतना ही नहीं आज अंबाला शहर का नगर निगम रात के 12 बजे तक खुला भी रहेगा।

हरियाणा में टैक्स कलेक्शन को लेकर नगर निगम आया एक्शन मोड में...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || अक्सर बजट और वेतन न मिलने के चलते धरने पर रहने वाले नगर निगम कर्मचारियों का वेतन सही समय पर दिया जा सके और विकास कार्यों में बजट की कमी को लेकर ब्रेक न लगे इसके लिए सूबे के गृह मंत्री अनिल विज सख्त नजर आ रहे हैं और शायद यही वजह है कि पानीपत नगर निगम के कमिश्नर को टैक्स कलेक्शन न करना भारी पड़ गया। विज ने पानीपत नगर निगम के कमिश्नर के खिलाफ टैक्स कलेक्शन न करने को लेकर कार्रवाई की गई तो , पूरे हरियाणा के नगर निगम टैक्स कलेक्शन में जुट गए। इसी कड़ी में आज अंबाला नगर निगम से जो तस्वीर सामने आई वो देखकर तो यही लगता है कि विज की सख्ती का असर अब दिखाई देने लगा है ।

क्योंकि आज भवन वाल्मीकि प्रकट दिवस है और आज सरकारी छुट्टी भी है , लेकिन अंबाला नगर निगम के अधिकारी आज भी टैक्स कलेक्शन की ड्यूटी करने में जुटे हैं। इतना ही नहीं जो नगर निगम कार्यालय अमूमन अपनी ढीली कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में रहता है आज वो रात 12 बजे खुला रहेगा। जानकारी देते हुए निगम के टैक्स कलेक्शन विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि अगर जनता समय पर टैक्स देगी तो निगम कर्मियों का वेतन और विकास के कार्य सही समय पर निरंतर होते रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आज टैक्स जमा करवाने वालों को 25 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। आज सरकारी छुट्टी के दिन भी निगम कार्यालय खुला देख लोग टैक्स जमा करवाने पहुँच रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज यहाँ निगम अधिकारी टैक्स संबंधी पूरी जानकारी भी दे रहे हैं और आज टैक्स जमा करवाने पर छूट भी मिल रही है | गौरतलब है कि अनिल विज पहले ही काम न करने वाले अधिकारीयों पर कार्रवाई भी कर चुके हैं और उन्हें चेतावनी भी जारी कर चुके हैं कि अगर अधिकारी काम नहीं करेंगे तो उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।