किसानों के हर आंदोलन में भाग लेंगे हरियाणा प्रदेश के व्यपारी...

हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास ने एलान किया है कि अब किसानों के हर आंदोलन में व्यापारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे और साथ रहेंगें।

किसानों के हर आंदोलन में भाग लेंगे हरियाणा प्रदेश के व्यपारी...

जींद (परमजीत पवार) || जींद में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गर्ग ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब सरकार के मंत्री और नेता आंदोलन को तोड़ने में लगे हुए है इसलिए किसानो को दिल्ली में साजिस के तहत बुलाया गया था। उन्होंने कहा की पिछले 6 साल में बीजेपी सरकार ने किसानो और आढ़तियों के पक्ष में कोई फैसला नहीं लिया है | बजरंग दास गर्ग ने कहा की तीनो कृषि अध्यादेशों के साथ संसोधन करते हुए चौथा अध्यादेश भी लाना चाहिए जिसमे फसल खरीद MSP पर हो और साड़ी प्रकिर्या आढ़तियों के माध्यम से हो | उन्होंने कहा की अगर सरकार सही मायनो में हमारी हितेषी है तो चौथा अध्यादेश लाना चाहिए |

गर्ग ने कहा बीजेपी सरकार किसानो को बरगलाने के काम कर रही है | उन्होंने कहा की एक दिन पहले किसानो को साजिस के तहत दिल्ली बुलाया गया और आंदोलन को तोड़ने की नाकाम कोशिश की  और ये एक निंदनीय कार्य है | 10 सितंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रैली से पहले किसान नेताओ और व्यापारी नेताओ को गिरफ्तार किया गया और मुकदमे दर्ज किये गए | प्रदर्शन पर रोक लगाईं गई जोकि निंदनीय कार्य है | उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार किसानों और आढ़तियों को खत्म करने पर तुली हुई है। गर्ग ने कहा कि सरकार पिछले 6 साल में किसानों और व्यपारियो के हित मे कोई काम नही किया है। गर्ग ने कहा की किसानो को व्यापारियों का खुला समर्थन हैं | किसान जो भी आंदोलन करेंगे व्यापारी हर आंदोलन में उनका साथ देंगे | उन्होंने कहा की अब भी व्यापारी किसान और मजदुर मिलकर हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे है | 15 तारीख से सब इक्क्ठे होकर हरियाणा के जिलों में प्रोटेस्ट कर रहे है | हम शान्ति पूर्वक अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते रहेंगे जिसमे सभी का सहयोग है | गर्ग ने कहा की हमारा व्यक्तिगत किसी से कोई विरोध नहीं है | अगर सरकार चौथा अध्यादेश लेकर आती है तो हम स्वागत करेंगे | उन्होंहे ने कहा की सरकार ने पिछले 6 साल में कोई रियायत नहीं दी है और गलत नीतियों के कारण व्यापर और उद्योग ठप्प पड़ा हैए |