11 मेडल जीतकर बनाया नया कीर्तिमान!

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलो में जो कि गोवा में की 27 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। हरियाणा की पुरुष आर्टिस्टिक टीम ने इतिहास बनाते हुए पहली बार टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टीम में खिलाड़ी योगेश्वर सिंह, साहिल यादव, गणेश, विपिन, रोहित, व प्रिंसपाल है। हरियाणा कि आर्टिस्टिक पुरुष वर्ग में जिमनास्टिक्स खिलाड़ी योगेश्वर सिंह ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए आलराउंड बेस्ट जिम्नास्ट का खिताब अपने नाम किया व फ्लोर एक्सरसाइज पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलो में जो कि गोवा में की 27 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। हरियाणा की पुरुष आर्टिस्टिक टीम ने इतिहास बनाते हुए पहली बार टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टीम में खिलाड़ी योगेश्वर सिंह, साहिल यादव, गणेश, विपिन, रोहित, व प्रिंसपाल है। हरियाणा कि आर्टिस्टिक पुरुष वर्ग में जिमनास्टिक्स खिलाड़ी योगेश्वर सिंह ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए आलराउंड बेस्ट जिम्नास्ट का खिताब अपने नाम किया व फ्लोर एक्सरसाइज पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हॉरिजोंटल बार मे भी योगेश्वर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोल्ड मेडलिस्ट योगेश्वर की माने तो इस बार उनकी तैयारियां पुख्ता थी और उनको पूरा विश्वास था कि इस बार मेडल हरियाणा की झोली में ही आएगा।वहीं कुमारी लाइफ अदलखा ने रिबन इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गोल्ड मेडल जीत चुकी लाइफ का साफतौर पर कहना था कि सब कोई मैडल जीतना चाहता है लेकिन गोल्ड लाने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत की ज़रूरत होती है।

जिमनास्टिक्स की बेहतरीन उपलब्धी प्राप्त करने पर हरियाणा जिमनास्टिक्स एसोसिएशन के प्रधान श्री सूरज पाल अम्मू मेक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें सूरजपाल अम्मू ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की तारीफ करते हुए कहा की हरियाणा की खेल नीति की वजह से ही अब हरियाणा के बच्चे मेडल ला रहे हैं। पहली बार इतिहास रचते हुए हरियाणा जिम्नास्ट की टीम ने 11 मेडल जीते हैं तो वही हरियाणा सरकार की ओर से गोल्ड मेडलिस्ट को 7लाख की राशि , सिल्वर मेडलिस्ट को 5 लाख की राशि तो वही ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को 3 लाख की राशि व नौकरी देने की घोषणा की है। सूरज पाल अम्मू की माने तो अंबाला की तर्ज पर गुरुग्राम में भी जिमनास्टिक का एक बेहतरीन स्टेडियम बनाया जाएगा इसके बाद गुरुग्राम के बच्चे स्टेडियम में प्रशिक्षण लेकर हरियाणा के गौरव को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।हरियाणा जिमनास्टिक्स एसोसिएशन ने हरियाणा की खेल नीति की प्रसंशा करते हुए कहा की  हरियकन के खिलाड़ियों ने 11 पदक हरियाणा के लिए जीते कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है |  इसके आलावा  4 गोल्ड, 3 सिल्वर, व 4 ब्रॉउनज़ मैडल पर कब्जा जमा कर बता दिया की हरियाणा के खिलाडी किसी से कम नहीं है |