कुरुक्षेत्र - कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तंस कसते हुए क्या कहा ?

कुरुक्षेत्र || कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तंस कसते हुए कहा 'हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और होते है' उन्होंने कहा  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो विधानसभा में गीता की कसम लेते हुए कहा था भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा मगर इनके HPSE व SSC कमिशन दफ्तर में पैसे पकड़े गए उस अधिकारी को एक्सटेंशन दे दी, कौशल विकास का अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया  उसको पुरस्कार देकर आगे अच्छी पोस्ट दी गई इन लोगों के तो यही हाल है ' हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने की कुछ और है',इनकी करनी और कथनी में बहुत अंतर है|

कुरुक्षेत्र || कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तंस कसते हुए कहा 'हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और होते है' उन्होंने कहा  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो विधानसभा में गीता की कसम लेते हुए कहा था भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा मगर इनके HPSE व SSC कमिशन दफ्तर में पैसे पकड़े गए उस अधिकारी को एक्सटेंशन दे दी, कौशल विकास का अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया  उसको पुरस्कार देकर आगे अच्छी पोस्ट दी गई इन लोगों के तो यही हाल है ' हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने की कुछ और है',इनकी करनी और कथनी में बहुत अंतर है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जनता में विश्वास नहीं रहा और जनता का मुख्यमंत्री पर विश्वास नहीं रहा क्योंकि मुख्यमंत्री जहां-जहां जाते हैं जनता को धमकाते हैं और लोगों का विश्वास न होने के कारण मुख्यमंत्री को गीता पर हाथ रखकर कसम खानी पड़ी कि मैं भ्रष्टाचारियों को बक्शूंगा नहीं,अशोक अरोड़ा ने कहा कसम वही लोग उठाते हैं जिनका विश्वास उठ जाता है और इस सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है

अपने संबोधन के दौरान पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी व आरएसएस के लोग कहते हैं भगवान राम 400 साल से बाहर थे मोदी ने मंदिर में डाल दिया, उन्होंने कहा फिर तो मोदी बड़ा हो गयाजो सबकी रक्षा करते हैं उनकी रक्षा मोदी या तुम लोग करोगेविकसित भारत संकल्प यात्रा पर हल्ला बोलते हुए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा बोले यह लोग विकसित भारत की बात करते हैं जिस देश में 80 करोड लोग मुफ्त का अनाज लेकर अपने बच्चों का पेट पाल रहे हो|जिस देश व प्रदेश के बच्चे अपनी मातृभूमि को छोड़कर विदेश में जाकर मजदूरी करने को मजबूर हो उस देश को कैसे विकसित भारत का सकते हैं यह एक ड्रामा है और पहली बार हुआ है किसी पार्टी के कार्यक्रम में सरकार का खर्चा हो रहा है|

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन भी अब रैली का रूप ले रहा है क्योंकि इस सरकार के प्रति लोगों के अंदर काफी रोष है और गुस्सा जनता के अंदर इस बात का है यह सरकार अपने हर मोर्चे पर विफल हुई है सरकार मेरिट पर नौकरियां दे रही हैं
जो सरकार यह कहती थी हम पर्ची व खर्ची बंद करके मेरिट पर नौकरियां दे रहे हैं इस सरकार ने पर्ची खर्ची तो बंद करना दूर की बात लोगों को रोजगार देना ही बंद कर दिया
कौशल विकास के माध्यम से कच्ची नौकरियां दी जा रही है उसका भी डायरेक्ट भ्रष्टाचार में पकड़ा गया और पैसे लेने के मामले में जेल में गया और उसे जब जमानत मिलती है तो पुरस्कार देकर एक अच्छी जगह सेट कर दिया गया|उन्होंने कहा उन कच्ची नौकरियों में भी गरीब का आरक्षण खाया जा रहा है जो संविधान के अंदर SC एल, BC समाज को आरक्षण मिला हुआ है|खट्टर सरकार ने 95000 नौकरियों में आरक्षण नहीं दिया और SC , BC समाज के लोगों के साथ यह बहुत बड़ा खिलवाड़ है उन लोगों के साथ जिनका संविधान के अंदर आरक्षण मिला हुआ है,वहीं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा प्रदेश महिला अपराध में नंबर एक पर है इससे बड़ी दुख की क्या बात होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत तो हरियाणा हरियाणा में  करते हैं और हरियाणा में ही क्राइम बढ़ रहा है

कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने राज्य मंत्री संदीप सिंह पर भी हल्ला बोलते हुए कहा मंत्री के ऊपर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया सरकार ने अभी तक उस मंत्री को बर्खास्त कर हटाने का काम तक नहीं किया, महिला खिलाड़ी अपना पुरस्कार वापस करने को मजबूर है|जहां बेरोजगारी बढ़ रही है नशा बढ़ रहा है बच्चे नशे की ओर जा रहे हैं रोजगार किसी को मिल नहीं रहा और ऐसे में विपक्ष की जो भूमिका है वह केवल कांग्रेस पार्टी है और कांग्रेस पार्टी विधानसभा से लेकर सड़क तक विपक्ष की भूमिका निभा रही है प्रदेश में परिवर्तन होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी|पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने बताया 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में एक बहुत बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, और उसमें इतनी तादाद में लोग पहुंचेंगे कि वह कार्यकर्ता सम्मेलन एक रैली का रूप लेगा,उन्होंने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर उन्होंने आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है वही अशोक अरोड़ा दावा किया कि जिले भर की सबसे बड़ी रैली कुरुक्षेत्र में होगी इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश है|