गुरुग्राम-भाजपा के खिलाफ सड़कों पर जनाक्रोश, यूथ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

भाजपा सरकार राहुल गांधी की सदस्यता को तुरंत रद्द करवाने और उन्हें जेल भिजवाने पर तुली हुई है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा सरकार कांग्रेस से घबरा गई है और हर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को रोकने के लिए ओछी हरकत कर रही है।

गुरुग्राम (संजय खन्ना) || राहुल गांधी की संसद में सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लगातार दर्ज किए जा रहे विरोध की कड़ी में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना है कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण भाजपा को यह डर सताने लगा है कि वह आने वाले चुनावों में हार ना जाएं।  हर संभव प्रयास किया जाता है कि राहुल गांधी को नीचा दिखाया जा सके।

कांग्रेसियों का कहना है कि कई और भी सांसद है जिन पर मानहानि का केस चल रहा है लेकिन आज तक उनकी सदस्यता को रद्द नहीं किया गया। ऐसा क्या कारण है जो भाजपा सरकार राहुल गांधी की सदस्यता को तुरंत रद्द करवाने और उन्हें जेल भिजवाने पर तुली हुई है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा सरकार कांग्रेस से घबरा गई है और हर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को रोकने के लिए ओछी हरकत कर रही है।

बहरहाल कांग्रेसियों ने अपना विरोध जताते हुए शहर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान झमाझम बारिश होने के कारण से बीच में ही रोकना पड़ा लेकिन इस दौरान भी कांग्रेसियों की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी जोर-शोर से चलती रही। कांग्रेसियों का कहना है कि आने वाला समय कांग्रेस का है और 2024 के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा ने अमृतकाल के नाम पर देशवासियों को जहर का प्याला पिलाया है, जिसका परिणाम जनता 2024 के चुनाव में देगी।