आखिर किस मामले में जेल में बंद है महेंद्रगढ़ शहर नगर पालिका के सचिव?

महेंद्रगढ़ नगर पालिका में कोई भी काम सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। इस समस्या को लेकर महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय में आज सामाजिक संगठनों और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने नारेबाज़ी करते हुए रोष प्रकट किया ओर इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हर्षित कुमार को ज्ञापन भी सौपा।

महेंद्रगढ़ नगर पालिका में कोई भी काम सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। इस समस्या को लेकर महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय में आज सामाजिक संगठनों और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने नारेबाज़ी करते हुए रोष प्रकट किया ओर इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीम हर्षित कुमार को ज्ञापन भी सौपा। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ में कोई भी काम सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। महेंद्रगढ़ शहर नगर पालिका के सचिव भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है और जेई भी कानून से बचता फिर रहा है।

महेंद्रगढ़ नगर पालिका में कोई भी काम नहीं किया जा रहा है। लोगों ने फोन करके मुझे जानकारी दी की नगरपालिका में जब भी वह लोग काम करवाने के लिए आते हैं तो अधिकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण होने वापस लौटना पड़ता है। महेंद्रगढ़ शहर नगर पालिका में पिछले कई सालों से कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं है। जो भी लोग महेंद्रगढ़ नगर पालिका में कार्य करवाने के लिए आते हैं तो उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ता है।

इस समस्या को लेकर हमने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम हर्षित कुमार को सौपा है और हमारी मांग है कि इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। सरकार इस पर जल्दी कोई कदम नहीं उठाती है तो हम नगर पालिका के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे और एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगेएसडीएम हर्षित कुमार ने बताया कि यहां के सामाजिक संगठनो और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने मुझे महेंद्रगढ़ मे नगरपालिका मे कार्य सुचारु रूप से नहीं चलने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन सोपा है उनका यह ज्ञापन सरकार के पास उचित माध्यम द्वारा पहुंचा दिया जाएगा