नरकटियागंज में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने महिलाओ के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर बजाया ब्रिगुल....

In Narkatiaganj the district president of Mahila Morcha played Brigul on the atrocities against women

नरकटियागंज में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने महिलाओ के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर बजाया ब्रिगुल....

Narkatiyaganj (Manoj Kumar Mishr) :भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष जूही यास्मीन ने अनियमितता और व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ उपमुख्यमंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री को ज्ञापन सौंपा पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज नगरपरिषद मे हो रहे अनियमितता और व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ नगरपरिषद की भावी सभापति प्रत्याशी और भाजपा के महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष जूही यास्मीन ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री को  नगरपरिषद में हो रहे अनियमितता और व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन दिया।

उन्होंने अपने नरकटियागंज आवास पर प्रेस वार्ता में बताया कि नगरपरिषद के वार्ड संख्या 16 में स्थित आदर्श पोखरा के निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। नगरपरिषद द्वारा पाक्कलन राशि को टुकड़े मे कर अपने चहेते को दिया जा रहा है।  जबकि पाक्कलन राशि के अनुसार निविदा निकाल कर इसे कराया जा सकता है। जिससे अनियमितता पर अंकुश लगाया जा सकता है और सरकारी राशि के बंदरबांट से बचाया जा सकता है।नगरपरिषद मे  शिलापटटो लगाने और कूड़ादान खरीदने मे काफी अनियमितता बरती गई है। बाजार मूल्य से अधिक दामों पर यह सामग्री खरीदी गई है और अपने चहेते के नाम से शिलापटट लगवाये गए है। प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी लापरवाही बरती गई है जिसके दो मंजिला मकान है उन्हे भी प्रधानमंत्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ ही वार्ड पार्षदों के चहेते और इनके परिवार को भी यह सुविधा दी गई।