संसद में राहुल गांधी के बयान को विश्व हिंदू परिषद ने बताया शर्मनाक

कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। क्योंकि देश के विभाजन से अब तक जितने भी दंगे हुए उसके पीछे कांग्रेस पार्टी का ही हाथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रजमंडल यात्रा के दौरान जो हिंदू संगठनों के पास हथियार होने के आरोप लगाए गए हैं यह बिल्कुल सही है। जितने भी हथियार थे वह लाइसेंसी हैं, अगर यह हथियार ना होते तो सैकड़ों लोगों की जान चली जाती। क्योंकि पुलिस तो 3 घंटे बाद पहुंची थी और इन्हीं हथियारों के चलते दंगाइयों को उन्होंने रोका था।

रोहतक || संसद में मेवात और मणिपुर को लेकर राहुल गांधी ने जो वक्तव्य दिया है उसको लेकर राजनीतिक दलों में हो हल्ला मचा हुआ है। उस वक्तव्य को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने राहुल गांधी पर सवाल खड़े कर दिए। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय सह महासचिव सुरेंद्र जैन ने इस बयान को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी लाशों पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। क्योंकि देश के विभाजन से अब तक जितने भी दंगे हुए उसके पीछे कांग्रेस पार्टी का ही हाथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रजमंडल यात्रा के दौरान जो हिंदू संगठनों के पास हथियार होने के आरोप लगाए गए हैं यह बिल्कुल सही है। जितने भी हथियार थे वह लाइसेंसी हैं, अगर यह हथियार ना होते तो सैकड़ों लोगों की जान चली जाती। क्योंकि पुलिस तो 3 घंटे बाद पहुंची थी और इन्हीं हथियारों के चलते दंगाइयों को उन्होंने रोका था। जहां तक हेट स्पीच की बात की जा रही है वह आरोप गलत है। हिंदू संगठनों ने केवल भारत माता की जय और भोलेनाथ की जय के नारे लगाए थे। अगर इन नारों को कोई हेड स्पीच बताता है तो बताता रहे, हमें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। हेट स्पीच तो कांग्रेस नेताओं व कांग्रेस विधायक मामन खान ने की थी। मोनू मानेसर को भी बेवजह इस दंगे का कारण बताया जा रहा है। क्योंकि वह कोई अपराधिक व्यक्ति नहीं है, राजस्थान पुलिस उसे क्लीन चिट दे चुकी है।