गुरुग्राम-2024 में कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा यह तय हैं-रणजीत चौटाला!

गुरुग्राम || कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दुवारा शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने तंज कसा। बिजली मंत्री की माने तो राहुल गांधी ने चुनावो से पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। भारत तो पहले ही जुड़ा हुआ है और एक है।

गुरुग्राम || कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दुवारा शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने तंज कसा। बिजली मंत्री की माने तो राहुल गांधी ने चुनावो से पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। भारत तो पहले ही जुड़ा हुआ है और एक है। 5 राज्यो में हुए चुनावो में जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया। अब लोकसभा चुनावों से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। अब न्याय उन्हें अपने लिए चाहिए या फिर लोगो के लिए। जनता इसका भी जबाव 2024 के लोकसभा चुनावों में दे देगी। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और उन्हें ही जननायक मान कर चल रही है। 

2024 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ तो कतई नही जाऊंगा। क्यो की कांग्रेस के साथ उनकी विचारधारा नही मिलती। 2019 चुनाव के बाद लोगो के कहने पर में भाजपा में गया था। भाजपा से मेरे विचार मिलते है और सब कुछ बढ़िया चल रहा है। प्रदेश के लोगो को 24 घण्टे बिजली मिले इसके लिए अधिकारियों से लगातार बैठक की जा रही है। हरियाणा में बिजली के भाव पिछले 8 सालों में बढ़ाए नही गए है। लोगो की समस्या को बिजली अधिकारी अपने स्तर पर ही निपटा रहे है। प्रदेश में आज बिजली की कही कोई कमी नही है।

हरियाणा में कांग्रेस दुवारा शुरू किए गए हर घर कांग्रेस घर-घर काँग्रेस अभियान को लेकर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि 5 राज्यो के चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने यात्रा निकाली थी,लेकिन कांग्रेस को घर बंद मिले। जनता ने उन्हें नकार दिया था। अब 2024 में भी जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।