पूर्व राष्ट्रपति साथ गुरुकुल कुरुक्षेत्र का भ्रमण करने का मौका मिला - जेपी दलाल

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के द्वारा प्राकृतिक खेती की किसानों को यहां पर ट्रेनिंग भी दी जाती है और किसानों को यहां पर प्राकृतिक खेती का भ्रमण भी करवाया जाता है। और किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित भी किया जाता है।

कुरुक्षेत्र || कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ चार राज्यों के राज्यपाल के साथ कुरुक्षेत्र गुरुकुल का भ्रमण और खेती का भ्रमण करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए आने वाले वक्त में किसनो की जीवन शैली बदलने का काम करेगी.। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के द्वारा प्राकृतिक खेती की किसानों को यहां पर ट्रेनिंग भी दी जाती है और किसानों को यहां पर प्राकृतिक खेती का भ्रमण भी करवाया जाता है। और किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए अलग से मंडियों का भी प्रावधान किया जाएगा ताकि किसान को किसी प्रकार की कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बाढ़ की वजह से जो किसानों की फसल खराब हुई है उसको क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से आंकलन किया गया है। अब उनको चेक किया जाएगा और उसके बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।