किसान आज करेंगे पिपली अनाज मंडी में शक्ति प्रदर्शन!

आज पिपली में जन आक्रोश रैली की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है| किसान आज करेंगे पिपली अनाज मंडी में शक्ति प्रदर्शन, किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर होगी चर्चा ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला।बता दे की इस जन आक्रोश रैली में किसान, व्यापारी, युवा व मजदूर सहित आम आदमी शामिल होंगे।

कुरुक्षेत्र ||  आज पिपली में जन आक्रोश रैली की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है| किसान आज करेंगे पिपली अनाज मंडी में शक्ति प्रदर्शन, किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर होगी चर्चा ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला।बता दे की इस जन आक्रोश रैली में किसान, व्यापारी, युवा व मजदूर सहित आम आदमी शामिल होंगे। ये जन आक्रोश रैली भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आयोजित की जा रही है। इस रैली में हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों के लोग शामिल होंगे।

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश बैंस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह जन आक्रोश रैली सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में की जा रही है। सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान एमएसपी कानून बनाने का आश्वासन दिया था, जिस पर सरकार की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके साथ ही चुनाव के दौरान दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, किसान की कर्ज माफी, मजदूरों को 15 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देने सहित कई अन्य मांगों को लेकर यह किसान जनाक्रोश रैली की गई हैं। उन्होंने  कहा कि ये रैली रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी जिसमें किसानों के अलावा मजदूर रेहड़ी-पटरी वाले व आम आदमी भी शामिल होंगे। 

भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी के सुपुत्र अर्श ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि  सरकार ने बड़े स्तर पर पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया है, जबकि किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। अगर पूंजीपतियों के जितना कर्ज किसानों का माफ किया जाता तो आज सभी किसान कर्ज मुक्त हो जाते। जन आक्रोश रैली के माध्यम से किसान कर्ज मांफी की भी मांग करेंगे।