कृषि मंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान किया

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में जो योजनाएं बनाई गई है वह अन्य राज्यों के मुकाबले में बेहतर है। प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश व राजस्थान राज्यों के किसान हरियाणा की मंडियों में फसल बेचने के लिए आते है।

पलवल || हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने गुरुवार को जिला पलवल के गांव किशोरपुर में लोगों के साथ संवाद किया। कृषि मंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को जानकर उनका समाधान किया। इस अवसर पर हथीन विधायक प्रवीण डागर व भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार ने किसानों के हितों की तरफ विशेष ध्यान दिया है। सरकार द्वारा किसानों के लिए समय पर खाद,बीज की व्यवस्था की गई। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाई गई। किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में जो योजनाएं बनाई गई है वह अन्य राज्यों के मुकाबले में बेहतर है। प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश व राजस्थान राज्यों के किसान हरियाणा की मंडियों में फसल बेचने के लिए आते है।

हरियाणा प्रदेश की मंडियों में किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। फसल खरीद के मामलों में भी प्रदेश की मंडियां अन्य राज्यों से आगे है। मंडियों में किसानों के लिए बिजली,पानी,सहित अन्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाई गई है।उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल शुरू किया है। किसानों सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाऐं। जो किसान अपनी फसल का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड कर देगा उसके खाते में सरकार द्वारा 100 रूपए की राशि भेज दी जाएगी और ड्रॉ के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर,मोटरसाइकिल सहित कृषि यंत्र प्रदान किए जाएगें।