देश के अगले राष्ट्रपति के लिए शुरु हुई वोटों की गिनती |

देश को आज यानी गुरुवार के दिन पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। और आज गुरुवार को 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू हो गई है.

देश के अगले राष्ट्रपति के लिए शुरु हुई वोटों की गिनती |

Delhi (Rakesh kumar) : देश को गुरुवार को यानी आज पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। आज  गुरुवार को 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू हो गई है. एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। जहां दौपदी मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा? पूरे देश को इस सवाल का जवाब आज मिल जाएगा। सोमवार को हुई वोटिंग के बाद आज राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने हैं। कहा जा रहा है कि इस दौड़ में मुर्मू आगे चल रही हैं। अगर वह चुनी जाती हैं, तो देश में यह पहला मौका होगा जब आदिवासी महिला सर्वोच्च पद संभालेंगी। वहीं, राष्ट्रपति बनने वाली वह दूसरी महिला भी हो सकती हैं। बात इतिहास की निकली है, तो कुछ चुनाव ऐसे भी हुए जिनकी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं आज भी हैं। 

अब देश के अगले राष्ट्रपति कौन होते हैं यह तो पुरी मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा..