भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद को बेनकाब करेगी कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा

By making the public emotional, the attention is being diverted from the real issues by the BJP

Gurugram(Sanjay Khanna): कांग्रेस पार्टी की सेवादल इकाई द्वारा पूरे देश में निकाली जा रही तिरंगा गौरव यात्रा का हरियाणा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। साबरमती से चली तिरंगा गौरव यात्रा का गुरुग्राम पहुचने पर भव्य स्वगत किया जाएगा।  तिरंगा गौरव यात्रा के गुरुग्राम आगमन को लेकर होने वाले स्वागत कार्यक्रम के लिए 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में संयोजक कुलराज कटारिया, जिला प्रभारी पंकज डावर, निशित कटारिया, सुधीर चौधरी, जितेंद्र राणा, कमलबीर यादव, विरेंद्र यादव, वर्धन यादव, पूजा शर्मा, निर्मल यादव व सुदेश यादव को शामिल किया गया।

6 अप्रैल को गुजरात के साबरमती से शुरू हुई कांग्रेस की सेवादल इकाई द्वारा संचालित यात्रा का 29 मई को दिल्ली राजघाट पर समापन होगा। यात्रा का गुरुग्राम विधानसभा में कुलराज कटारिया, पंकज डावर व निशित कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के 175 सेनानी पैदल चलकर 58 दिन की यात्रा पूरी करेंगे। कांग्रेस नेता पंकज डाबर की माने तो कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद को बेनकाब करने का काम करेगी। भाजपा द्वारा आज पूरे देश में धार्मिक एवं जातीय उन्माद फैलाकर देश की जनता का वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा देश की जनता को सामाजिक सौहार्द, शांति और भाईचारे का संदेश देगी। महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1982 में गैस सिलिंडर आने के बाद से 2014 तक 33 वर्षो में केवल 360 रूपए कि बढ़ोतरी हुई थी लेकिन मोदी सरकार ने केवल 8 वर्षो के शासन में गैस सिलिंडर पर 600 रूपए की वृद्धि करके इसे आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया। आज देश का आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा शासन में फैले भ्रस्टाचार से त्रस्त है। 

केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज लोग महंगाई से त्रस्त है और मोदी सरकार सिर्फ बाते बना रही है। आज देश का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है। ऐसे में भारत गौरव यात्रा काफी महत्व पूर्ण है जो भाईचारे को बढ़ाने का काम करेगी।