मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने लगाया नागरिक सुविधा केंद्र केम्प

देश में लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए नेताओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव बादशाहपुर विधानसभा से अपनी ताल ठोक रहे हैं और नागरिक सुविधा कैंप लगाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में बादशाहपुर विधानसभा के क्या समीकरण होते हैं।

गुरुग्राम || हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव इन दिनों बादशाहपुर विधानसभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जहां एक तरफ ओएसडी जवाहर यादव हर रविवार को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं तो वहीं नागरिक सुविधा कैंप भी लगाकर लोगों तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ देने का काम कर रहे हैं। हरियाणा के विधानसभा चुनावों में बेशक अभी एक साल का समय हो लेकिन नेता अपने-अपने विधानसभा में तैयारियों में जुटे हुए हैं। गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव इन दिनों बादशाहपुर विधानसभा में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। जहां एक तरफ वह जनता के बीच घर-घर जाकर मिल रहे हैं तो दूसरी तरफ नागरिक सुविधा कैंप लगाकर भी जनता की समस्याओं को दूर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव सूरत नगर पहुंचे। जहां सूरत नगर में उन्होंने गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले लोगों को बीपीएल राशन कार्ड वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के कारण आज हर गरीब व्यक्ति का बीपीएल राशन कार्ड बन रहा है जो कि परिवार पहचान पत्र की ताकत के कारण वह गरीबों तक लाभ मिल रहा हैं।  
वहीं मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों के घर जाकर सरकार की सुविधाओं का लाभ मिल रहा हैं। वहीं परिवार पहचान पत्र गरीबों की ताकत हैं जिसके कारण 1 लाख 80 हज़ार रुपए की सालाना आय वालों को बीपीएल का लाभ मिल रहा हैं। वहीं कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में चहेतो, ऐसी व तीन मंजिला इमारतो में रहने वाले लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बनते थे लेकिन भाजपा राज में गरीब परिवारो के राशन कार्ड बनते हैं।  

मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर भी जवाहर यादव ने कहा कि  मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों से सरकार में हो रहे कामकाज का फीडबैक ले रहे हैं तो वहीं ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनकर तुरंत मौके पर समाधान भी कर रहे हैं। वहीं वीरवार 28 जुलाई से 30 जुलाई तीन दिन तक ग्रामीणों के बीच में मुख्यमंत्री रहेंगे। जिसमें अटेली, रेवाड़ी व बावल में मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रभारी विप्लव देव पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उन्हें वापस नॉर्थ ईस्ट भेजने के सवाल पर मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा समझदार इंसान है जब उन्हें अप्रत्यक्ष तौर पर अपने ही कांग्रेस के प्रभारी को ठोकना होता है तब वह भाजपा का सहारा लेकर ठोकते हैं। इसलिए वह अपने प्रभारी को प्रत्यक्ष तौर पर तो ब्यानबाजी नहीं कर सकते है इसलिए भाजपा का सहारा लेकर वह अपने ही प्रभारी को ठोक रहे हैं। वहीं कांग्रेस आपस में अपने ही नेताओ को ठोकते हुए नजर आते हैं।