कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में किया अटल सेवा केंद्र का विस्तार...

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में अटल सेवा केंद्र का विस्तार करते हुए कहा कि आम लोगों के लिए जन्म से उसके मृत्यु तक जितने भी सरकारी काम होते हैं वह अब एक ही छत के नीचे हो जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में किया अटल सेवा केंद्र का विस्तार...

फरीदाबाद (केशव) || कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में अटल सेवा केंद्र का विस्तार करते हुए कहा कि आम लोगों के लिए जन्म से उसके मृत्यु तक जितने भी सरकारी काम होते हैं वह अब एक ही छत के नीचे हो जाएंगे। जिन कामों के लिए लोग एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर भटकते रहते थे और महीनों उनके काम नहीं होते थे अब साथ की साथ उन्हें दस्तावेज उपलब्ध होंगे। कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने अटल सेवा केंद्र का रिबन काटकर उद्धघाटन किया।

नगर निगम बल्लबगढ़ परिसर में चल रहे अटल सेवा केंद्र का विस्तार करते हुए कहा कि मोदी और मनोहर सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को पूरी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल जाएं। इसी के लिए इस केंद्र का शुभारंभ किया गया है। अब लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर बल्लभगढ़ की एसडीएम अपराजिता ने कहा कि उनका मकसद बल्लभगढ़ को करप्शन फ्री बनाने का है।इसीलिए तमाम सुविधाएं डिजिटल की जा रही हैं।