भाजपा के प्रदेश प्रभारी व पूर्व सीएम बिप्लव देव ने कार्यकर्ता मीटिंग ली, प्रेस वार्ता को संबोधित किया

भाजपा का अपना पूरा संगठन फील्ड में उतरा है और यहीं कारण है कि हम हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। रेलसरों की अमित शाह से मुलाकात बारे बोले, भाजपा ने ही खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया है। कहा कि भाजपा का 30 जून तक हरियाणा में महा जनसंपर्क अभियान चलेगा।

चरखी दादरी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी व पूर्व सीएम बिप्लव देव ने कहा कि जजपा के साथ गठबंधन को लेकर नहीं भाजपा का आगामी मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में 30 जून तक पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान जारी है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों को भाजपा पार्टी दोहराने की दिशा में फील्ड में उतरी है, उनका मिशन 2024 कामयाब होगा होगा। वहीं रेसलरों की अमित शाह के साथ हुई मुलाकात को लेकर कहा कि रेसलरों का मसला जल्द नहीं बल्कि आज ही सुलझे यहीं भाजपा की मंशा रही है।

बिप्लव देव चरखी दादरी के सरस्वती वाटिका में कार्यकर्ताओं के महा जनसंपर्क अभियान के दौरान संबोधित करते पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है, कांग्रेस का ना कोई नहीं संगठन है वहीं भाजपा का अपना पूरा संगठन फील्ड में उतरा है और यहीं कारण है कि हम हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। रेलसरों की अमित शाह से मुलाकात बारे बोले, भाजपा ने ही खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया है। कहा कि भाजपा का 30 जून तक हरियाणा में महा जनसंपर्क अभियान चलेगा। वहीं आगामी दिनों में देशभर में 51 बड़ी रैलियां करके देश की जनता का पूरा समर्थन लेंगे। योग दिवस पर प्रधानमंत्री देश स्तरीय डिजिटल रैली करेंगे और 10 लाख कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर वार्ता भी करेंगे।