दादरी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में किया होली पूजन

दादरी जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों में होली के त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने शहर में कई जगह होली बनाई हुई थी। सुबह से ही लोगों ने होली का पूजन करना शुरू कर दिया जो शाम तक जारी रहा। लोगों ने होली पर गोबर के बने हुए बडक़ुल्ले भी चढ़ाए।

दादरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर में मुख्य रूप से वैश्य स्कूल, पुराना अस्पताल के सामने, झज्जर घाटी, प्रेमनगर व एमसी कॉलोनी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा भी कई जगह पर होली बनाई गई। महिलाएं सजधज कर पूजा करने के लिए पहुंची। महिलाओं ने धागा लेकर होली के चारों ओर चक्कर लगाया तथा होली को पानी चढ़ाया। सुबह से लेकर शाम तक होली पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं के साथ-साथ युवकों व पुरूषों ने भी होली पूजन किया।
पूजा करने आई महिला सुनीता व मूर्ति देवी ने कहा कि होली पूजन को लेकर उनकी गहरी आस्था है। होली का पर्व होली का मिजाज बदल गया है। लेकिन होली का मतलब सिर्फ और सिर्फ रंग हैं और होली का रंग इंसान के सिर्फ बाहरी आवरण को नहीं बल्कि मन को भी अंदर से रंग देता है। होली पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और पानी का दुरुपयोग ना करें।