होटल में मिली जोड़े की लाश, आत्महत्या या फिर कुछ और वजह

बवाना पुलिस को सूचना मिली कि दो शव होटल के एक कमरे में पड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक लड़की और लड़के का शव रूम के अंदर है। जांच की गई तो पता चला कि दोनों की उम्र 21 साल थी |

होटल में मिली जोड़े की लाश, आत्महत्या या फिर कुछ और वजह

||Bawana, Delhi || Aditya Kumar || बवाना पुलिस को सूचना मिली कि दो शव होटल के एक कमरे में पड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक लड़की और लड़के का शव रूम के अंदर है। जांच की गई तो पता चला कि दोनों की उम्र 21 साल थी और दोनों ने सुबह ही चेक इन किया था। लड़की की गर्दन पर एक निशान था। लड़के के शरीर से बदबू आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि लड़के ने कुछ जहरीला पदार्थ खाया होगा।

पुलिस ने सघनता से जांच की तो मौके से खून से सना एक चाकू और सल्फास पाउडर मिला। इस मामले की जांच आउटर नार्थ डिस्ट्रिक पुलिस कर रही है। शरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि लड़के ने लड़की की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। सीसीटीवी भी चेक किया गया है। इससे पता चल रहा है कि कमरे में लड़के-लड़की की एंट्री के बाद किसी ने एंट्री नहीं की है। बहरहाल, मौके पर फोरेंसिक की टीम जांच कर रही है। साथ साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों की पहचान की कोशिशें हो रही है। ये भी जांच की जा रही है कि आखिर लड़के ने ऐसा क्यों किया?