रादौर - हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए लोगों के बीच जाएगी कांग्रेस - विधायक

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, रादौर के कांग्रेस विधायक का दावा, भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिलेगा जनता का पूर्ण समर्थन |

रादौर - हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए लोगों के बीच जाएगी कांग्रेस - विधायक

|| Radaur || Aditya kumar || कांग्रेस ने मिशन 2024 को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिसके चलते अब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों के बीच जाएगी। आज रादौर में पत्रकारों से बातचीत में विधायक डॉ. बिशन लाल सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का सहयोग व समर्थन मिला था। वही अब कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी पूरा समर्थन मिलेगा।

रादौर से कांग्रेस विधायक डॉ बीएल सैनी ने कहा कि कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव व बूथ स्तर तक लोगों के बीच पंहुचेगी और भाजपा सरकार की जुमलेबाजी व जनविरोधी नीतियों को लेकर उन्हें जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को कांग्रेस सरकार बनने पर किये जाने वाले कार्यो का पत्र भी उन्हें भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान की तैयारियों को लेकर दो दिन बाद जिला स्तरीय बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य एजेंडा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, सहित लोगों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर उठाकर उसका हल करवा लोगो को पार्टी से जोड़ना है।