साल 2022 को कर अलविदा लोगो नए साल का किया स्वागत

साल 2022 को जैसे ही लोगों ने अलविदा कहा और रात को नए साल का जशन मनाकर सुबह उठे तो चारो और  कोहरा छाया हुआ था| कोहरे के कारण दूर-दूर तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था| जिससे वाहनों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गए|

साल 2022 को कर अलविदा लोगो नए साल का किया स्वागत

|| Ambala || Shagun Dhillo|| नए साल की शुरुआत हुई घने कोहरे के साथ| साल 2022 को जैसे ही लोगों ने अलविदा कहा और रात को नए साल का जशन मनाकर सुबह उठे तो चारो और  कोहरा छाया हुआ था| कोहरे के कारण दूर-दूर तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था| जिससे वाहनों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गए| वाहन चालकों को करना पड़ रहा है भारी दिक्कतों का सामना| घने कोहरे के कारण एक्सीडेंट होने का भी खतरा बढ़ गया है| कुछ लोग इस मौसम को मज़ा भी ले रहे है| आज छुट्टी का दिन होने के कारण ऑफिस में जाने वाले लोगों को राहत जरूर है| लेकिन गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है यह कोहरा| 

आज नए साल का स्वागत घने कोहरे के साथ हुआ| अम्बाला में लगातार कई दिनों से कोहरा पड़ रहा है, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है| ज्यादा कोहरा होने की वजह से आगे कुछ नजर नहीं आ रहा| रात को जैसे ही लोगों नए साल का जशन मनाने के बाद सुबह उठे तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया| इस कोहरे से किसानो को बहुत फायदा हो रहा है कोहरे की वजह से उनकी फसल बहुत अच्छी हो रही है,और बहुत से लोग इस कोहरे से परेशान है| कुछ लोग इस मौसम का आनंद ले रहे है| वाहन चालकों को इस कोहरे के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| सैर करने आये पुत्र और पिता ने बताया की वो हर रोज सैर करने आते है, और वो इस मौसम का आनंद ले रहे है और उन्हें काफी अच्छा लग रहा है उन्होंने बताया की आज धुंध काफी ज्यादा है लेकिन इसमें भी शायद भगवान ने कुछ अच्छा ही सोच कर किया होगा| उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण एक्सीडेंट होने का खतरा जरूर होता है,ज्यादा कोहरे मे लोग वाहनों को धीरे और सावधानी से चलाएं| कोहरे के कारण ठंड अधिक बढ़ गई है| लोग ठंड से बचने के कारण आग जलाकर सेक रहे है| वाहन चालकों को धुंध के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है| आगे रास्ता नजर न आने के कारण वाहन को धीरे धीरे चलाना पड़ रहा है लेकिन फिर भी लोग नए साल पर इस मौसम को मज़ा ले रहे है|