प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा का हुआ देहांत|

प्रधानमंत्री की माता हीराबेन मोदी की बुधवार की सुबह को उनकी तबियत बहुत खराब हो गई थी, उन्हें अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल यूएन मेहता  मे भर्ती कराया गया|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा का हुआ देहांत|

|| India || Shagun Dhillo||प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा का हुआ देहांत| प्रधानमंत्री की माता हीराबेन मोदी की बुधवार की सुबह को उनकी तबियत बहुत खराब हो गई थी, उन्हें अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल यूएन मेहता  मे भर्ती कराया गया| उनकी माता की उम्र 100 वर्ष थी| पीएम मोदी जी अपनी माता के पास डेढ़ घंटा रुके और डॉक्टरो से उनकी तबियत के बारे मे बातचीत की और उनकी तबियत मे थोड़ा सुधार आने के बाद मोदी जी दिल्ली वापस लोट आए थे| पीएम मोदी जी की आधिकारिक टविटर हैंडल के जरिये यह जानकारी दे गई| उनकी माता का देहांत शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे हो गया था| पीएम मोदी जी ने बताया की वह अपनी माता हीराबा से बहुत प्यार करते थे| 

पीएम मोदी जी ने बताया की वह जब अपनी माता के 100 वे जन्मदिवस पर अपनी माता से मिले थे तो उनकी माता ने उनको एक बात कही थी,जो बात वो हमेशा याद रखते है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से| हीराबा के देहांत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया है| इनके अलावा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी बहुत दुःख जताया है| पूरा देश पीएम मोदी की माता का बहुत दुःख मना रहा है| जब हीराबा की शादी हुई तो हीराबा की उम्र 15-16 साल थी| हीराबा के घर की आर्थिक हालत व परिवार की हालत बहुत ही खराब थी, जिसके कारण उन्हें पढ़ने को नहीं मिला| लेकिन हीराबा को पढ़ने को नहीं मिला हो लेकिन उन्होंने ने दूसरों के घरों मे काम करके अपने बच्चों को शिक्षित किया|