महेंद्रगढ़ के गांव मालड़ा बास स्थित जोहड़ में अज्ञात कारणों के चलते हजारों मछलियां मर गई।

[sushil kumar,mohinder garh] महेंद्रगढ़ के गांव मालड़ा बास स्थित जोहड़ में अज्ञात कारणों के चलते हजारों मछलियां मर गई। इससे आसपास बदबू से पर्यावरण दूषित हो रहा है तथा बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महेंद्रगढ़ के एसडीएम संजीव कुमार को दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जोहड़ को खाली करवा कर साफ पानी भरवाए जाने और मछली मरने के असली कारणों का पता लगाए जाने की मांग की है।

 महेंद्रगढ़ के गांव मालड़ा बास स्थित जोहड़ में अज्ञात कारणों के चलते हजारों मछलियां मर गई। इससे आसपास बदबू से पर्यावरण दूषित हो रहा है तथा बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महेंद्रगढ़ के एसडीएम संजीव कुमार को दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जोहड़ को खाली करवा कर साफ पानी भरवाए जाने और मछली मरने के असली कारणों का पता लगाए जाने की मांग की है। गांव मालड़ा बास में गांव अगिहार रोड पर एक जोहड़ है। यह जोहड़ कीकर वाली जोहड़ी के नाम से जाना जाता है। इस जोहड़ को नहरी पानी से भरा जाता है। उस नहरी पानी के साथ ही जोहड़ मे मछलियां आ जाती हैं। जोहड़ में जंगली जानवर, पशु ओर पक्षी पानी पीते हैं तथा शाम के समय ग्रामीण यहां घूमने के लिए भी आ जाते हैं। दो दिन से यहां मछलियां अज्ञात कारणो के चलते मर रही है। पूरा जोहड़ मरी मछलियों से भरा होने की वजह से चाराओं ओर बदबू फैल रही है। वातावरण प्रदूषित हो रहा है। दूसरा मछलियों के मरने से पानी जहरीला हो जाने की भी आशंका है।

गांव मालड़ा सराय के ग्रामीण जसराज ने बताया कि गांव के पंचायती जोहड़ में हजारों की संख्या में मछलियां मर गई हैं। पानी दूषित होने की वजह से या फिर बीमारी की वजह से मछलियां मरी हैं, इसके बारे में पता नहीं लगा है। वो संबंधित अधिकारी से पानी की जांच किए जाने, मछली की बीमारियों का पता लगाया जाए, जोहड़ खाली कर नया पानी भरे जाने की मांग करते हैं।

 ग्रामीण अमित ने बताया कि वह दो दिन से जोहड़ पर जा रहा है। दो दिन के अंदर जोहड़ में हजारों मछलियां मर गई हैं। इस जोहड़ में पशु-पक्षी पानी पीते हैं। पानी जहरीला होने की वजह से पशु-पक्षियों के मरने की आशंका है। प्रशासन से मांग करते हैं कि पानी की जांच की जाए और जोहड़ का पानी खाली करवा कर साफ पानी भरवाया जाए।

 गांव मालड़ा बास के सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह ने बताया कि उनको सुबह जोहड़ में मछली मरने की सूचना लगी थी जब वह मौके पर गए तो जोहड़ में हजारों की संख्या में मछलियां मरी पड़ी थी। इसके लिए एसडीएम को सूचना दी गई है। उनको जोहड़ खाली कर साफ पानी भरवाए जाने तथा मछली के मरने के कारणों का पता लगाए जाने के लिए निवेदन किया गया है

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि मालड़ा के जोहड़ में मछली मरने की शिकायत आई है। इसके लिए मतस्य विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।