कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति निकाली तेजस्वनी यात्रा

चार राज्यों में तेजस्वनी नाम से यात्रा निकाली, अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया, यात्रा पूरी होने पर केक काट कर सेलिब्रेट किया,

कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति निकाली तेजस्वनी यात्रा

||Haryana||Rajnipal|| जैसा कि आप जानते है कि दुनियाभर में कैंसर और अलग-अलग बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही है इन बीमारियों के लक्षण ज्यादातर उन लोगों में दिखाई जाते है जो अपना खाने-पीने का ध्यान अच्छे से नहीं रख पाते है। ऐसी ही एक मुहिम महिला सशक्तिकरण द्वारा चार राज्यों में शुरू की गई जिसके तहत महिलाए अभियान चलाकर महिलाओं को बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है। इस क्लब की महिलाओं ने चार राज्यों में तेजस्वनी नाम से यात्रा निकाली,जो हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब तक 1350 किलोमीटर का सफर खुद ही ड्राइव कर तय किया,जहां इन 5 महिलाओं को इस यात्रा के दौरान बहुत कुछ नया अनुभव हुआ तो वहीं उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने और कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।


खास तौर पर यह भी कहा कि कोई भी महिलाओं के प्रति बने कानूनों का दुरुपयोग ना करें। इस यात्रा के दौरान अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग शहरों में 16 जगह उन्होंने कॉलेज और शहर के बीच जाकर जागरूकता कार्यक्रम भी किया। वही यमुनानगर पहुंचने पर क्लब की चेयरमैन अपेक्षा गर्ग का क्लब की महिला सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया और यात्रा पूरी होने पर केक काट कर सेलिब्रेट किया।


जैसे कि आप जानते है कि महिलाए किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और महिलाएं इस आधुनिक युग के साथ-साथ अपने अधिकारों को समझते हुए  सशक्त होकर दूसरी महिलाओं को भी जागरूक कर रही  हैं। 


इनरव्हील यमुनानगर जगाधरी क्लब की जिला चेयरमैन अपेक्षा गर्ग ने बताया कि  3 गाड़ियां ,6 महिलाएं और 1 हफ्ते का सफर कर एक के बाद एक कई शहर और चार राज्यो के 1350 किलोमीटर की अपने भविष्य के साथ हुई तेजस्विनी यात्रा पुरी की है औऱ कहा है कि महिलाएं घर में इतने व्यस्त होती हैं कि घर के कामकाज के कारण वह अपना ध्यान नहीं रख पाती। जिससे महिलाएं कैंसर जैसी बीमारियों का शिकार हो जाती है।


वही उन्होने कहा कि एक महिला को दूसरी महिला की भावनाओं को समझना चाहिए। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि एक महिला की शत्रु महिला ही है। भविष्य में भी इस तरीके के जागरूकता कार्यक्रम हम करते रहेंगे ।