जिला इनेलो महिला विंग प्रेसवार्ता ने महिला कोच से छेड़छाड़ मामले का किया विरोध कहा इनेलो उतरेगी सड़कों पर

हरियाणा सरकार के खेल मंत्री और महिला कोच के मामले में विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर हो रही हैं। इसी कड़ी में भिवानी व दादरी इनेलो पार्टी से महिला जिला प्रधानों ने संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता कर इस मामले पर बोलते हुए कहा कि इनेलो एक ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा की है और आगे भी प्रतिबद्ध रहेगी।उन्होंने इस छेड़छाड़ मामले में खेल मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

जिला इनेलो महिला विंग प्रेसवार्ता ने महिला कोच से छेड़छाड़ मामले का किया विरोध कहा इनेलो उतरेगी सड़कों पर

||Bhiwani, Haryana || Aditya Kumar || हरियाणा सरकार के खेल मंत्री और महिला कोच के मामले में विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर हो रही हैं। इसी कड़ी में भिवानी व दादरी इनेलो पार्टी से महिला जिला प्रधानों ने संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता कर इस मामले पर बोलते हुए कहा कि इनेलो एक ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा की है और आगे भी प्रतिबद्ध रहेगी।उन्होंने इस छेड़छाड़ मामले में खेल मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

इंदु परमार इनेलो महिला जिला प्राधान भिवानी  ने कहा की हाल ही में इनेलो की महिला विंग ने इस मामले में हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। साथ ही मांग की गई थी कि संदीप सिंह को बर्खास्त किया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए।इनेलो महिला विंग वर्तमान सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम भी दे चुकी है।

आप को बता दें कि हाल ही में इनेलो की महिला विंग ने इस मामले में हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। साथ ही मांग की गई थी कि संदीप सिंह को बर्खास्त किया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए।इनेलो महिला विंग वर्तमान सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम भी दे चुकी है।