राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देर शाम अंबाला पहुंची

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देर शाम अंबाला पहुंची। जहां अंबाला पहुंचते ही राहुल गांधी ने मोहड़ा गांव में जनसभा को संबोधित किया। मंच से अंबाला की जनता को सम्बोधित किया |

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देर शाम अंबाला पहुंची

|| Ambala || Aditya Kumar ||  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देर शाम अंबाला पहुंची। जहां अंबाला पहुंचते ही राहुल गांधी ने मोहड़ा गांव में जनसभा को संबोधित किया। मंच से अंबाला की जनता को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी न सिर्फ BJP बल्कि आरएसएस पर भी जमकर हल्ला बोला। इतना ही नहीं इन दिनों चर्चाओं का विषय बन रही अपनी T SHIRT का राज भी राहुल गांधी ने अंबाला में खोला। जहां राहुल गांधी ने बताया कि वो कब स्वेटर पहनेंगे और वो T SHIRT में सफर क्यों कर रहे हैं। राहुल गांधी ने RSS पर तंज कसते हुए कहा कि ये कभी हर हर महादेव नहीं बोलेंगे। 

भारत जोड़ो यात्रा का घरौंडा में हुआ था जोरदार स्वागत

कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का घरौंडा में जोरदार स्वागत किया गया था | भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, यात्रा  के दौरान बच्चों से भी मिले राहुल गाँधी और किसानों से की बात, पुलिस कप्तान ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था|  

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोहंड में  शुरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक जनसैलाब घरौंडा की सड़कों पर देखने को मिला। कोहंड से दहा बजीदा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी के आगमन से कांग्रेस नेताओं में एक खुशी दिखाई दी। राहुल गांधी के साथ फोटो क्लिक करवाने को लेकर भी नेताओं में होड़ देखने को मिली। पदयात्रा के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने अपना-अपना परिचय भी  राहुल गांधी को दिया और कांग्रेस की मजबूती को लेकर निरंतर कार्य करने की बात कही थी।